28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPLके मैचों में सट्टे की ऑनलाइन बुकिंग

- होटल में कमरा लेकर ऑनलाइन सट्टे (Satta on IPL) की कर रहे थे बुकिंग, दो गिरफ्तार- एक लेपटॉप, 11 मोबाइल, 93 सौ रुपए व 86 हजार का हिसाब मिला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 6 Apr 2022, 9:55 PM IST

IPLके मैचों में सट्टे की ऑनलाइन बुकिंग

IPLके मैचों में सट्टे की ऑनलाइन बुकिंग

जोधपुर।
प्रतापनगर थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) की मदद से प्रथम पुलिया के पास होटल के एक कमरे में दबिश देकर आइपीएल (IPL) में चल रहे मैच पर सट्टा बुक (booking of IPL satta) कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार (2 bookies arrested) किया। इनसे से 1 लेपटॉप, 11 मोबाइल, 93 सौ रुपए और 86 हजार रुपए का हिसाब मिला है।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि प्रथम पुलिया के पास होटल के एक कमरे में क्रिकेट सट्टे (Satta) के बुकियों (Bookies) के रूके होने व सट्टा बुक करने की सूचना मिली।तस्दीक के बाद डीएसटी व थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात संयुक्त रूप से कमरे में दबिश दी, जहां अजमेर जिले के ब्यावर में सुंदर नगर निवासी गुरदीपसिंह उफ्र शेरू सलूजा और ब्यावर में पुष्कर गंज निवासी तजेन्द्र पालसिंह उर्फ रॉकी सलूजा को गिरफ्तार किया गया। जो आइपीएल (IPL) में खेले जा रहे राजस्थान रॉयल्स व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच पर ऑनलाइन सट्टा बुक कर रहे थे। इनके कब्जे से 1 लेपटॉप, 11 मोबाइल, 93 सौ रुपए जब्त किए गए। वहीं, सट्टे की बुकिंग का 86 हजार रुपए भी मिला। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। जांच देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी को सौंपी गई है। आरोपियों को कोर्ट ने बुधवार को रिमाण्ड पर भेज दिया।पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही आइपीएल में सट्टेबाजी के लिए होटल में कमरा लिया था।आरोपियों को कोर्ट ने बुधवार को रिमाण्ड पर भेज दिया।पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही आइपीएल में सट्टेबाजी के लिए होटल में कमरा लिया था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग