7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान रोडवेज में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा, जोधपुर से रामदेवरा, तनोट, सांवरिया सेठ, खाटूश्याम के लिए चलेगी अतिरिक्त बसें

Rajasthan Roadways: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान रोडवेज ने महिलाओं को विशेष सौगात दी है। रविवार को महिलाएं राज्यभर में रोडवेज बसों में रात 11.59 बजे तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
International Women Day Rajasthan, Free Bus Travel for Women, Rajasthan Roadways Free Travel, Women Free Bus Service Rajasthan, RSRTC Women Travel Scheme, Jodhpur Roadways News, Rajasthan Transport Corporation, Women Empowerment Rajasthan, Free Travel Scheme Women India, Rajasthan Government Scheme Women, RSRTC Bus Service Update, Women Safety Travel Rajasthan, Public Transport Rajasthan News, Women Special Facility Rajasthan, Rajasthan Roadways Update

राजस्थान रोडवेज बस। फाइल फोटो- पत्रिका

International Women Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस विशेष पहल के तहत महिलाएं राज्यभर में रोडवेज बसों में बिना किराया दिए रविवार रात 11.59 बजे तक यात्रा कर सकेंगी।

रोडवेज जोधपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक उम्मेदसिंह के अनुसार, महिला यात्रियों को यह सुविधा शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 11.59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मेदसिंह ने बताया कि बस चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे महिला यात्रियों को इस सुविधा का लाभ देने में सहयोग करें तथा यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।

चलेगी अतिरिक्त बसें

जोधपुर डिपो की ओर से महिलाओं व बालिकाओं के लिए जोधपुर से रामदेवरा, तनोट, अजमेर, सांवरिया सेठ, खाटू श्याम, सालासर के लिए अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी, जो बाद में वापसी भी करेंगी।

वॉल्वो बसों में नहीं मिलेगी सुविधा

वातानुकूलित वॉल्वो और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित सेवाओं में यह सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलावा अन्य बसों में महिलाओं व बालिकाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा रहेगी।