28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे की मंडी बन रहा राजस्थान, झारखंड से जोधपुर भेजी जा रही 100 किलो अफीम पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

नशे की जद में राजस्थानः बोलेरो में ले जा रहे थे ढा़ई करोड़ की अफीम, पुलिस ने दबोचा, 3 तस्कर भी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 21 May 2018, 10:13 AM IST

 Opium Seized from smugglers was taken from Jharkhand to Jodhpur

जोधपुर। आए दिन अफीम की बड़ी खेंप पकड़े जाने के मामलों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि राजस्थान अब नशे की मंडी बनता जा रहा है। पंजाब के बाद राजस्थान भी नशे की जद में डूबता नजर आ रहा है। इसका ताजा मामला हाल ही में सामने आया है जहां बोलेरो कार में छिपाकर ले जाने वाली एक क्विटंल से भी ज्यादा अफीम पकड़ी गई है। बता दें कि बोलेरो में झारखंड से जोधपुर ले रहे तीन तस्करों को बगरू पुलिस ने शनिवार देर रात नाकाबंदी के दौरान ठीकरिया टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए तीन कट्टों में भरी 1 क्विटंल 860 ग्राम अफीम जब्त कर ली है। गौरतलब है कि जब्त अफीम की कीमत तीन करोड़ रूपए बताई जा रही है। पूछताछ में तीनों तस्करों ने बताया कि वे कई बार झारखंड से जयपुर होते हुए जोधपुर अफीम की बड़ी खेप पहुंचा चुके। वे मादक पदार्थों के थोक विक्रेता है और कई बार जोधपुर जिले व आसपास के इलाकों में अन्य ग्राहकों को मादक पदार्थ बेचते है।

प्रारंभिक जांच में झारखंड से राजस्थान में अफीम सप्लाई करने वाले बड़े तस्करों के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने बताया कि तीनों ही आरोपित मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए पहली बार ही पुलिस के हत्थे चढ़े है। डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया तस्कर बाबूलाल विश्नोई (32) व राकेश विश्नोई (22) पाली में रोहट के पास स्थित भांकरी के व तीसरा तस्कर भागीरथ विश्नोई (42) जोधपुर में लूणी के विष्णु नगर का रहने वाला है। तीनों आरोपित आपस में रिश्तेदार है। पूछताछ में सामने आया है कि वे लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे है मगर कभी पकड़ में नहीं आए। जब पुलिस की सख्ती होती है तो एस्कॉर्ट के लिए आगे गाड़ी चलती है। जो सारी स्थिति बता देती है। इस बार एस्कॉर्ट नहीं थी। नाकाबंदी की सूचना मिलते ही रास्ता बदल देते थे।


आपको बता दें कि शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बगरू थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह शेखावत के निर्देश पर नेशनल हाइवे पर ठिकरिया मोड़ पर नाकाबंदी की गई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को जब्त कर तीनों तस्करों को दबोच लिया। तीनों आरोपितों ने झारखंड के चतरा जिले में किसी व्यक्ति से एक क्विंटल अफीम खरीदी थी जिसे कट्टों में छिपाकर शुक्रवार को झारखंड से जोधपुर के लिए रवाना हुए थे।इसकी तस्दीक करने के लिए पुलिस टीम झारखंड जाएगी। साथ ही स्थानीय पुलिस के सहयोग से जोधपुर और पाली में खरीदने वाले ग्राहकों की जांच की जायेगी। स्थानीय बाजार में अफीम की कीमत करीब 2 से 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है वहीं विदेश में अफीम की कीमत 10 गुना ज्यादा है।