जोधपुर. अस्पताल के सर्जरी विभाग में चिकित्सकों के साथ मिलकर मरीजों की जान बचाने वाले ओटी टेक्नीशियन इन दिनों खुद अपनी पहचान बनाए रखने की इन दिनों सरकार से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। कहने को ऑपरेशन थिएटर में महत्वपूर्ण कड़ी में से एक टेक्नीशियन इन दिनों कैडर बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। एेसे में राजस्थान के बेरोजगार टेक्नीशियन ने विरोध के स्वर मुखर करते हुए सरकार से जल्द से जल्द अलग कैडर बनाने की मांग की है। टेक्नीशियन का कहना है कि अलग कैडर होने से नई भर्ती निकल सकेगी। जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सकेगा। वहीं कई विधायकों, सांसदों ने भी सीएम को पत्र लिख राज्य में ओटी टेक्नीशियन का कैडर बनाने की सिफारिश की है।