16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक मौत: बहन को लेने ससुराल पहुंचा भाई तो चौक में पड़ी थी लाश, पत्थर काटने की मशीन से ऐसे कर दी हत्या

Jodhpur Crime News: रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसका पुत्र व अन्य वापस घर आने के बाद उसकी पुत्री लक्ष्मी की हत्या कर दी गई। जब वह एवं परिवार के लोग विष्णुनगर पहुंचे। तब देखा की लक्ष्मी घर के चौक में पड़ी थी।

2 min read
Google source verification

Rajasthan Murder News: लोहावट थानातंर्गत विष्णुनगर में विवाहिता की पत्थर काटने की मशीन से गला काटकर हत्या करने के आरोप का मामला पीहर पक्ष की ओर से पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। इधर मामले की जानकारी पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शव को रात्रि में लोहावट उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। लोहावट थानाधिकारी शिवराजसिंह भाटी ने बताया कि तिलोकाराम पुत्र धोकलराम मेघवाल निवासी रामदेवनगर आमला ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि उसकी पुत्री लक्ष्मी (30) की शादी करीब 10 साल पहले पपूराम पुत्र विशनाराम मेघवाल निवासी विष्णुनगर के साथ की थी।

शादी के बाद तीन लड़कियां व एक लडक़ा है। रविवार को उसकी पुत्री को लाने के लिए उसका पुत्र तथा एक अन्य परिवार के सदस्य विष्णुनगर गए। तब उसके दामाद ने उन दोनों को बोला कि तुम घर चले जाओ। पुत्र व अन्य ने उसको बताया कि बहिन ने अपने पति से पूछा कि वह अपने भाईयों के साथ पीहर चली जाए तब उसके दामाद ने पुत्री लक्ष्मी से कहा कि पीहर तो जाओगी, तो वापस घर किसके आओगी। तब उसका पुत्र व अन्य वापस घर आ गए।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अगले 48 घंटे बाद कई जिलों में दो दिन भारी बारिश का IMD Alert

सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

विवाहिता की गला काटकर हत्या करने के आरोप के मामले की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह भाटी, पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल छाबा मौके पर पहुंचे तथा मौका-मुआयना किया। इधर मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया व ससुराल पक्ष को सुपुर्द किया गया। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।

यह भी पढ़ें : बल्ले-बल्ले! शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और टीचर्स के बच्चों को मिलेंगे 11 हजार रुपए

रिपोर्ट में यह आरोप

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसका पुत्र व अन्य वापस घर आने के बाद उसकी पुत्री लक्ष्मी की हत्या कर दी गई। जब वह एवं परिवार के लोग विष्णुनगर पहुंचे। तब देखा की लक्ष्मी घर के चौक में पड़ी थी। गला आधे से ज्यादा कटा हुआ था। कटर जो अन्दर कमरे में रखा हुआ था। सामने दीवार के सहारे पत्थर खड़ा किया था। उस पर खून लगा हुआ था। इस मकान का निर्माण कार्य भी पूर्ण नहीं हुआ है। बिजली भी विद्युत पोल से ली हुई थी। रिपोर्ट में अंदेशा जताया कि उसकी पुत्री की कटर मशीन से गला काटकर हत्या कर दी गई है।