10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका स्टिंग : 4 हजार में बजरी की ट्रोली और 15 हजार में डम्पर

- भाव तय करो और रात को पहुंच जाएगी बजरी

2 min read
Google source verification
Supreme Court,jodhpur news,sting news,bajri,

- भाव तय करो और रात को पहुंच जाएगी बजरी

स्टिंग न्यूज
जोधपुर. औपचारिक रूप से बजरी पर रोक है। लेकिन शहर का कोई काम बजरी की वजह से रुका नहीं है। चाहे सरकारी हो या निजी निमार्ण कार्य सभी के लिए बजरी उपलब्ध है। खनन पर रोक और तमाम दावों के बीच बजरी आसानी से मिल रही है। बजरी क्या भाव है और कहां से आ रही है इसी मुद्दे को लेकर पत्रिका ने जानी हकीकत...।
स्थान - सारण नगर ओवरब्रिज
पत्थर और कंकरी के ट्रेक्टर वाले खड़े थे। वहां पहुंचते ही पत्रिका रिपोर्टर ने कहा यहां बजरी सप्लाई करने वाले खडे़ रहते हैं न?
सप्लायर - क्या काम है, क्या लाना है?
रिपोर्टर - बजरी लेनी है, नहीं है क्या कोई?
सप्लायर - बजरी लानी है, हो जाएगा, मैं ले आउंगा।
रिपोर्टर - ट्रोली लानी है, काम शुरू कर रहा हूं इसलिए दो-तीन ट्रोली चाहिए।
सप्लायर - हां हो जाएगा, साइट कहां है।
रिपोर्टर - कितने लगेंगे?
सप्लायर - ४ हजार एक ट्रोली के लगेंगे, साइट बताओ आप।
रिपोर्टर - सिटी में लानी है।
सप्लायर - वहां बड़ा वाला डम्पर मंगवा लो।
रिपोर्टर - छोटी गली है, डम्पर नहीं आता। (इतने में एक ओर सप्लायर वहां आ गया)
दूसरा सप्लायर - हां, बजरी चाहिए मैं भिजवा दंूगा।
रिपोर्टर - सिटी का स्थान बताया।
दूसरा सप्लायर - यहां से दूर पड़ेगा, आप तो डम्पर ही मंगवा लो।
रिपोर्टर - डम्पर के कितने लगेंगे
दूसरा सप्लायर - १५ हजार लगेंगे। एक डम्पर में चार ट्रोली जितनी बजरी आती है।
रिपोर्टर - थोड़ा वाजिब लगाओ, कुछ ऊपर-नीचे करो।
दूसरा सप्लायर - इसमें कुछ ऊपर-नीचे नहीं, यही भाव लगेगा।
रिपोर्टर - माल कब आएगा
दूसरा सप्लायर - रात के समय ही आएगा।
(तीसरा सप्लायर और आ गया वह भी पूछताछ करने लगा)
रिपोर्टर- बजरी कहां से लाते हो।
सप्लायर - उससे आपको क्या, आप तो जगह बता देना। मेरा नम्बर ले जाओ। जब हो तो मुझे फोन कर देना।

यहां से उठती है बजरी
शहर में एेसे कई केन्द्र हैं जहां बजरी का स्टॉक किया जाता है। इसके बाद यहां से अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई के लिए भेज दिया जाता है। नागौरी गेट के समीप एेसा ही एक स्टॉक पॉइंट है। यहां बातचीत करने वाला कोई नहीं मिला।