
- अगर राजस्थान की सूर्यनगरी कहे जाने वाले जोधपुर की बात की जाए, बिना मिर्चीबड़े का जिक्र किए इस शहर की कहानी कुछ अधूरी सी लगती है।

- दरअसल जिस तरह से मुंबई में वड़ा पाव का क्रेज है, ठीक उसी प्रकार जोधपुरी जनता मिर्ची बड़े की दीवानी है।

- शहर में हर दिन करीब 3 लाख मिर्चीबड़े बिक जाते हैं। इसमें अगर मोगर की कचोरी, प्याज की कचोरी, कोफ्ता, समोसे की ब्रिकी भी जोड़ ली जाए तो आंकड़ा करीब 5 लाख तक पहुंच जाता है। एक नमकीन की कीमत 20 रुपए है।

- शहर में एक हजार से अधिक दुकानें मिर्ची बड़े की हैं। जिसमें 50-60 परंपरागत दुकानें हैं, जहां पर सर्वाधिक मिर्ची बड़ा खरीदने वाले लोगों की भीड़ रहती है।

- शहर के कई लोग विदेश जाकर बस चुके हैं। ऐसे में वे जोधपुर आने के दौरान यहां मिर्ची बड़ा जरूर खाते हैं।

- जोधपुर में मिर्ची बड़ा परपंरागत फूड है। कई लोग हर रोज सुबह नाश्ते में इसका सेवन करते हैं। देखें तस्वीरें...


