
लॉक डाउन के साथ बंद होने के बाद से ही बेराजगार बैठे अन्य राज्यों के हजारों श्रमिक सड़क मार्ग से अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं।

लॉकडाउन के बाद जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित फैक्ट्रियां भी बंद हो गई हैं।

इन फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले हजारों श्रमिक बेरोजगार हो गए तथा उनका रसद भी खत्म हो गया।

अब अचानक ही हजारों श्रमिक अपने परिवार के साथ सड़कों पर आकर पलायन करने लगे हैं।

पुलिस की ओर से सख्ती दिखाने और प्रशासन की ओर से इनके लिए वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।

कई लोग ट्रक, टै्रक्टरों व दुपहिया वाहनों पर ही अपने गंतव्यों की ओर जाने लगे हैं।