पुलिसकर्मियों ने डरा धमकाकर चालक सीट से दिलीप को नीचे उतारा और जगमाल वहां बैठ गया। बाकी पुलिसकर्मी पीछे बैठकर बोले, तुम्हारा अपहरण हो गया है, छूटने के िलए रुपए की व्यवस्था करो। दोनों दोस्तों से 50-50 हजार रुपए ले लिए। बाद में दोनों का अपहरण कर कार में माता का थान थाने ले जाया गया, जहां पुलिसकर्मी राकेश भी था। सभी ने उन्हें डराया धमकाया। दोनों व उनके परिवारजन की बैंक की जानकारी ले ली। झूठे मामले में फंसाने की धमकियां देने लगे।