
- ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड और जांच लैब की सही जानकारी एक ही स्थान से मिलेगी
बाड़मेर. जिला मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सालय में दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूछताछ एवं सूचना कक्ष (इन्क्वायरी एंड इंफॉर्मेशन डेस्क) को अब 24 घंटे और सात दिन पूरी तरह से चालू कर दिया है। अस्पताल आने वाले ग्रामीणों को अक्सर विभागों, वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी और जांच सुविधाओं की सही जानकारी नहीं मिलने के कारण भटकना पड़ता था। अब उन्हें एक ही स्थान से तुरंत सही जानकारी और मार्गदर्शन मिल सकेगा।
एमसीएच विंग में भी रहेगी विशेष व्यवस्था
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) बिल्डिंग में भी 24 घंटे पूछताछ व्यवस्था और प्रसव सखी हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। यहां तैनात महिला कर्मचारी प्रसव सखी के रूप में गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों की सहायता करेंगी। इसके अलावा एमसीएच कक्ष में आंतरिक फोन व्यवस्था भी शीघ्र पूरी की जाएगी।
आपात स्थिति के लिए जारी किए नंबर:
1- आपातकालीन कक्ष: 02982-230008
2- पूछताछ एवं सूचना कक्ष: 02982-294309
3- नर्सिंग अधीक्षक: 02982-230018
वर्जन
अस्पताल में आने वाला कोई भी मरीज या परिजन जानकारी के अभाव में परेशान न हो, यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को सही जानकारी मिलेगी। - डॉ. हनुमानराम चौधरी, अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, बाड़मेर
Updated on:
28 Aug 2026 06:00 am
Published on:
28 Aug 2026 06:00 am
