27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पालिका अध्यक्ष BJP में शामिल

Rajasthan Politics : राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोकरण के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंदीलाल गुचिया ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
2 min read
Google source verification
rajasthan congress big setback anandi lal guchia joins bjp

Jodhpur : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व आनंदीलाल गुचिया। फोटो -@gssjodhpur

Rajasthan Politics : राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोकरण के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंदीलाल गुचिया ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। आनंदीलाल गुचिया के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यहां सांसद सेवा केन्द्र में भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। ग्यारह वर्षों तक पोकरण नगर पालिका के अध्यक्ष रहे आनंदीलाल गुचिया गुरुवार दोपहर सांसद सेवा केन्द्र पहुंचे जहां भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं नेताओं की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

शेखावत ने आनंदीलाल गुचिया का मुंह मीठा करवा

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आनंदीलाल गुचिया का मुंह मीठा करवाकर नयी राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत, रोहिट प्रधान रश्मि सिंह, जैसलमेर भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत सिंह हिंगड़ा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता मौजूद थे।

पोकरण में नगर पालिका चुनाव-2026 की नामांकन प्रक्रिया शुरू

पोकरण में नगर पालिका चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। उपखंड कार्यालय परिसर में नामांकन पत्र जमा कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग भी की गई है। नामांकन शुरू होते ही संभावित प्रत्याशियों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। उपखंड अधिकारी हीरसिंह चारण ने बताया कि गुरुवार तक कुल 43 आवेदन पत्र वितरित किए जा चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी।

रक्षाबंधन और रविवार को नहीं होंगे नामांकन

राजकीय अवकाश के कारण 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने से इन दोनों दिनों में नामांकन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे। प्रत्याशी 27, 29 और 31 अगस्त को अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। उपखंड कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए सुरक्षा समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं।