
Post Office
विमुद्रीकरण के अंतिम दिन शुक्रवार को जोधपुर जिले के 85 डाकघरों में 4 लाख 53 हजार 500 रुपए पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट जमा हुए। सबसे अधिक पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट रेलवे स्टेशन स्थित मुख्य डाकघर में जमा कराए गए। नोटबंदी लागू होने के बाद पिछले पचास दिनों में अब तक जोधपुर जिले के डाकघरों में 1 अरब 73 करोड़ 66 लाख 32 हजार 500 रुपए जमा हो चुके हैं।
नोटबंदी के अंतिम शुक्रवार को डाकघरों में पुराने नोट जमा कराने के लिए कोई खास कतार नहीं थी। दिनभर इक्का दुक्का ग्राहक डाकघर आते रहे और पुराने नोट जमा कराते रहे। ग्राहकों ने डाकघर बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ जैसे योजनाओं में अधिकांश पैसा जमा कराया। अंतिम दिन कुछ लोगों ने बचत खाता खोलकर भी अपने पैसे जमा कराए। नौ नवम्बर से लेकर 24 नवम्बर तक जिले के डाकघरों में 33 करोड़ 48 लाख रुपए के पुराने नोटों को नए नोटों के साथ एक्सचेंज भी किया गया।
जानिए डाकघर और नोटबंदी के बारे में
- 85 डाकघर (जिले के) में लोगों ने पैसा जमा कराया
- 3 प्रमुख शहर के डाकघर में अधिकांश पैसा जमा हुआ
- 4.50 लाख रुपए अंतिम दिन डाकघरों में जमा हुए
- 1.74 अरब रुपए के पुराने नोट डाकघर में अब तक जमा हुए
Published on:
31 Dec 2016 04:41 pm
