7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री पीएचडी परीक्षा: 82 प्रतिशत उपस्थिति, इसी महीने आएगा परिणाम

jnvu news - पहली बार नए ऑर्डिनेंस से हुई परीक्षा
less than 1 minute read
Google source verification
प्री पीएचडी परीक्षा: 82 प्रतिशत उपस्थिति, इसी महीने आएगा परिणाम

प्री पीएचडी परीक्षा: 82 प्रतिशत उपस्थिति, इसी महीने आएगा परिणाम

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की प्री पीएचडी (एमपीईटी-2021) परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जोधपुर में दो परीक्षा केंद्र कमला नेहरु महिला महाविद्यालय और नया परिसर स्थित विज्ञान संकाय को बनाया गया। केएन कॉलेज में 82 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 83 प्रतिशत उपस्थिति रही। यह परीक्षा पहली बार नए ऑर्डिनेंस से हुई, जिसमें विषय के प्रश्न पत्र के साथ रिसर्च मैथेड़ोलॉजी का प्रश्न पत्र भी था। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा औसत दर्जे की थी। परीक्षा परिणाम एक पखवाड़े के भीतर घोषित कर दिया जाएगा।

एमपीईटी परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 936 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 488 विद्यार्थी विज्ञान संकाय परीक्षा केंद्र और 475 केएन कॉलेज परीक्षा केंद्र में पंजीकृत थे। यह परीक्षा विभिन्न विषयों की 341 सीटों के लिए आयोजित की गई। सर्वाधिक सीटें विज्ञान संकाय के वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भू-विज्ञान और इंजीनियरिंग में थी। कला संकाय में इस बार अपेक्षाकृत सीटों की संख्या कम थी।

किस संकाय में पीएचडी की कितनी सीटें

संकाय ------------ सीटें
इंजीनियरिंग ------------ 116
वाणिज्य ------------ 36
कला ------------ 86
विज्ञान ------------ 108
.............................

सर्वाधिक पीएचडी सीट वाले विषय
विषय ------------ पीएचडी की सीटें
रसायन विज्ञान ---------- 34
वनस्पति विज्ञान ----------33
पी एण्ड आई ---------- 26
भौतिक विज्ञान ----------24
हिंदी ---------- 24
......................

सबसे कम इन विभागों में हैं सीटें
विषय ------------ पीएचडी की सीटें
गणित --------------- 1
राजनीति विज्ञान----------1
पत्रकारिता ------------ 2
भ-विज्ञान ------------ 2
मनोविज्ञान ------------ 3
दर्शनशास्त्र ------------ 3

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग