1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनदेखी से उजाड़ हो रहे पार्क, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

- चौहाबो सेक्टर 10 स्थित पार्कों में अव्यवस्थाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sawaisingh Rathore

•

Updated: 29 Mar 2018, 8:52 PM IST

Jodhpur,public problem,

अनदेखी से उजाड़ हो रहे पार्क, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

बासनी (जोधपुर).

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 10 में बने पार्क प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। यहां समय पर देखरेख नहीं होने के कारण पार्कों में अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्कों में बिजली, पानी सहित कचरा संग्रह की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पार्क उजाड़ होने के कगार पर हैं। इसके अलावा कुछ पार्कों में हरी घास नहीं होने के कारण बच्चों को मिट्टी में ही खेलना पड़ रहा है। पार्कों की देखरेख भी स्थानीय लोग ही कर रहे हैं। ऐसे में कई बार लाइट, पानी आदि की समस्या आने पर लोगों को स्वयं ही मरम्मत आदि करवानी पड़ती है।

नहीं हो रही साफ-सफाई, लाइट भी गुल
पार्कों में नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण कचरा फैला हुआ है। कचरा पात्र नहीं होने के कारण लोग एकत्र होने वाले कचरे को पार्क के बाहर ही जला देते हैं। प्रणेश्वर महादेव मंदिर में एक तरफ पड़ी पेड़ों की सूखी टहनियों के कारण पार्क का सौन्दर्य बिगड़ रहा है। सेक्टर 10 में एक कचरा पात्र तो रखा हुआ मिला लेकिन वो भी कचरे से अटा हुआ है। कचरा पात्र के पास भी गंदगी पसरी हुई है। लोगों ने बताया कि सेक्टर 10 स्थित वृंदावन उद्यान में साइड की कुछ लाइट पिछले कई महिनों से खराब पड़ी है।

सूखे पेड़ के कारण हो सकता है हादसा
ओम सांई राम वाटिका भी प्रशासन की अनदेखी का शिकार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पार्क में भी पिछले कुछ समय से लाइटें नहीं जल रही हैं। यहां एक पेड़ सूख गया है जो किसी भी समय गिर सकता है। लोगों ने बताया कि पेड़ के गिरने के डर से बच्चों को पार्क में नहीं भेजते हैं। पेड़ के पास से बिजली के तार भी निकल रहे हैं। ऐसे में यदि पेड़ अचानक गिरता है तो कभी भी हादसा हो सकता है।