सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाड़ा) आनंद सिह राजपुरोहित ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने प्रतापराम जाट, अर्जुन जाट, रूपेश सैन, और पारस सैन को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मुकेश हुड्डा अब तक फरार है। मुकेश के पिता पूर्व सैनिक हैं। उसका भाई जैसलमेर जिला पुलिस में सिपाही के पद पर है। मुकेश खुद कुछ नहीं कमाता।