6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: नीलगाय और बंदरों के समर्थन में विश्नोई समाज ने एक बार फिर बुलंद की आवाज

सांसद को रोका, प्रधान मुख्य वन संरक्षक से की चर्चा पर्यावरण प्रेमियों ने आफरी के बाहर किया प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nidhi Mishra

Jun 18, 2016

protest of vishnoi community

protest of vishnoi community

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में नीलगाय, बंदर को मारने के आदेश एवं संभाग के वन्यजीवों की समस्याओं के निराकरण नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को वन्यजीव प्रेमियों ने पाली रोड स्थित आफरी कार्यालय के बाहर धरना दिया।

बिश्नोई टाइगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद के नेतृत्व में समाज की महिलाओं, बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने नीलगाय को मारने के आदेश को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आफरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत के वाहन को रोककर घेराव किया और ज्ञापन सौंपकर विश्नोई समाज की आवाज संसद में उठाने की मांग की।

संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (होफ ) एसएस चौधरी से मिलकर जोधपुर सहित संभाग में वन्यजीवों के बढ़ते शिकार, कुत्तों के हमलों से चिंकारों को बचाने, रेस्क्यू सेंटर खोलने, चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने, शिकार प्रकरण के पेंडिंग केस का निराकरण करने को लेकर चर्चा की।

चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद, संगठन मंत्री ओमप्रकाश लाल, महासचिव रामनिवास बुधनगर व अन्य शामिल थे। हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स ने अधिकांश समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मौके पर ही मौजूद मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), जीएस भारद्वाज, उपवन संरक्षक (वन्यजीव) एमएस राठौड़ एवं प्रादेशिक वन मंडल के उपवन संरक्षक आरके सिंह को निर्देश दिए।