28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PTET Exam: पीटीईटी परीक्षा में 1 सीट पर 4 विद्यार्थियों में रहेगा मुकाबला, सूची में देखें किस जिले से कितने अभ्यर्थी…

PTET Exam: 3 जुलाई को होगी पीटीईटी परीक्षा - गत वर्ष से 3450 आवेदन कम आए- 1580 परीक्षा केंद्र बनाए- 5.44 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे

2 min read
Google source verification
PTET Exam: पीटीईटी परीक्षा में 1 सीट पर 4 विद्यार्थियों में रहेगा मुकाबला, सूची में देखें किस जिले से कितने अभ्यर्थी...

PTET Exam: पीटीईटी परीक्षा में 1 सीट पर 4 विद्यार्थियों में रहेगा मुकाबला, सूची में देखें किस जिले से कितने अभ्यर्थी...

PTET Exam: प्रदेश के करीब 1400 बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम और चार वर्षीय बीएससी बीएड व बीए बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी-2022) का आयोजन 3 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए 1580 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गत वर्ष की तुलना में इस बार करीब सात सौ परीक्षा केंद्र कम है। पिछले साल कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग के चलते अधिक परीक्षा केंद्र बनाने पड़े थे।

परीक्षा आयोजक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) की ओर से 21 मई तक आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि रखी गई थी। संशोधन के बाद अब कुल 5 लाख 44 हजार 345 परीक्षार्थी बचे हैं। इसमें 2 लाख 39 हजार 289 लडक़े और 3 लाख 5 हजार 51 लड़कियां है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या 65 हजार 762 अधिक है। गत वर्ष की तुलना में इस बार 3450 अभ्यर्थियों ने कम आवेदन किया। प्रदेश में 1400 बीएड कॉलेजों की करीब 1.40 लाख सीटें हैं यानी एक सीट पर चार अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।


सर्वाधिक अभ्यर्थी जयपुर से, सबसे कम जैसलमेर से
पीटीईटी परीक्षा के लिए सर्वाधिक अभ्यर्थी जयपुर से 72 हजार 899 बैठेंगे। सबसे कम अभ्यर्थी जैसलमेर जिले से 2967 शामिल होंगे।

जून के प्रथम सप्ताह में बैठक
परीक्षा की तैयारियों को लेकर जून के प्रथम सप्ताह में जेएनवीयू की ओर से समस्त 33 जिला मुख्यालयों के जिला समन्वयक की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में परीक्षा में नकल रोकने, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध करने सहित परीक्षा तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के अधिक अभ्यर्थी

पाठ्यक्रम ------ पुरुष------ महिला---- कुल अभ्यर्थी
दो वर्षीय बीएड --162213---- 217309----379522
बीए बीएड ---- 49767 ---- 65295 ---- 115062
बीएससी बीएड----27309----22447----49756

किस जिले से कितने अभ्यर्थी
जिला ---- 2 वर्षीय----4 वर्षीय---- कुल
अजमेर ---- ----12054----7336 ----19390
अलवर----21859 ----6185----28044
बांसवाड़ा---- 10276----7162 ----17438
बाड़मेर----10918 ----10807 ----21725
भरतपुर----16886 ----5128 ----22014
भीलवाड़ा----6472 ----5659 ----12131
बीकानेर---- 12413 ----4254 ----16667
बूंदी----5683 ----3105 ----8788
चितौड़गढ़---- 3890 ----2764 ----6654
चूरू----11546 ----3087 ----14633
डूंगरपुर----8652 ----6584 ----15236
जयपुर ----58321 ----14578 ----72899
जैसलमेर----1635 ----1332 ----2967
जालोर----5773 ----3278 ----9051
झुंझनूं----15241 ----2169 ----17410
झालावाड़----6640----4047 ----10687
जोधपुर----19491 ----10144----29635
कोटा ----14402----5573 ----19975
नागौर----9288 ----5789---- 15077
पाली ----4885 ----2448 ---- 7333
सवाई माधोपुर---- 7680---- 3990---- 11670
सीकर ---- 25804 ----5104 ----30908
सिरोही----4222 ----1433 ----5655
श्रीगंगानगर---- 8980 ----3110 ----12090
टोंक----11382 ----6300---- 17682
उदयपुर---- 11459----7195 ----18654
धौलपुर---- 5322 ----1670 ----6992
दौसा ---- 14542 ----7818 ----22360
बारां ----7023 ----3432 ----10455
राजसमंद ----2654 ----1856----4510
हनुमानगढ़----9842 ----3194 ----13036
करौली----10261 ----4979 ----15240
प्रतापगढ़----4030----3312 ----7342
कुल ----379526----164822----544348

- 3 जुलाई को होगी परीक्षा
- 1400 बीएड कॉलेजों में मिलेगा प्रवेश
- 1.40 लाख लगभग बीएड सीटें है प्रदेश में
- 5.44 लाख अभ्यर्थी देंगे पीटीईटी परीक्षा