3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे टिकट दलाल को पकड़ा

- अवैध कारोबार में सांठगांठ करने वाले बुकिंग क्लर्क के खिलाफ भी मुकद्मा दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 16, 2021

रेलवे टिकट दलाल को पकड़ा

रेलवे टिकट दलाल को पकड़ा

जोधपुर।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जोधपुर मण्डल की ओर से मंगलवार को सांभर लेक स्टेशन पर एक रेलवे टिकट दलाल को पकड़ा गया। आरपीएफ अपराध शाखा प्रभारी कंवरलाल विश्नोई व उपनिरीक्षक मकराना सागरमल ने टीम के साथसांभर लेक रेलवे स्टेशन के आरक्षण केन्द्र पर तत्काल रेल टिकट बनाए जाने के समय चैकिंग के दौरान ललितकुमार नामक व्यक्ति से 8138 रुपए कीमत के 3 तत्काल टिकट, जो आरक्षण खिड़की से बनाए गए, 1 आरक्षण मांग पत्र व 12168 रुपए कीमत के 14 ई-टिकट मिले। इसके अलावा उसके द्वारा खुद की 3 व्यक्तिगत यूजर आईडी से बनाई गई 385 ई-टिकटों का विवरण भी उसके मोबाईल में मिला। आरोपी ललित कुमार के मोबाईल में एक रेलवे बुकिग क्लर्क से मिलकर रेल टिकटों के अवैध व्यापार की सांठ-गाठ स्वीकार करने के आधार पर बुकिंग क्लर्क को वांछित किया गया। जब्त सभी टिकटों की कुल कीमत 20306 रुपए पाई गई। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आरपीएफ आउट पोस्ट मकराना पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी ललित कुमार को बुधवार को जोधपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।