2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Price Hike: 32 दिन में 3 बार बढ़े कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, जोधपुर में ढाबा-रेस्टोरेंट चलाना हुआ महंगा

Jodhpur News: इस बढ़ोतरी ने छोटे दुकानदारों, ढाबा संचालकों और ठेला व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है। पहले से ही सिलेंडर की आपूर्ति सीमित होने के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा था, अब बढ़ती कीमतों ने लागत और ज्यादा बढ़ा दी है।

2 min read
Google source verification
Cylinder

फोटो: पत्रिका

LPG Price Hike Hits Industries: पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और एलपीजी कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर अब स्थानीय बाजार पर साफ दिखने लगा है। 32 दिनों में तीसरी बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। बुधवार को तेल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपए की बढ़ोतरी कर दी।

इसके बाद 1 अप्रेल से जोधपुर में यह सिलेंडर 2118 रुपए का हो गया है। पिछले तीन महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 497.50 रुपए की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। 1 दिसंबर को जहां इसकी कीमत 1620.50 रुपए थी, वहीं अब यह सीधे 2118 रुपए तक पहुंच गई है।

इस बढ़ोतरी ने छोटे दुकानदारों, ढाबा संचालकों और ठेला व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है। पहले से ही सिलेंडर की आपूर्ति सीमित होने के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा था, अब बढ़ती कीमतों ने लागत और ज्यादा बढ़ा दी है।

लगातार बढ़ रहे दामों का असर केवल कारोबारियों तक सीमित नहीं रहेगा। रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग से जुड़े व्यवसायों की लागत बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में बाहर खाना महंगा हो सकता है। कई चाय-कॉफी और फास्ट फूड विक्रेताओं ने तो पहले ही अपने दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

नए साल से लगातार बढ़ रही कीमतें

नवंबर में 5 रुपए और दिसंबर में 10 रुपए की कटौती की गई थी। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। नए साल से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह लगातार जारी है। इसके कारण बाजार में अस्थिरता बनी हुई है और कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है। 1 दिसंबर को सिलेंडर की कीमत 1620.50 रुपए थी।

महंगाई की नई मार

एलपीजी के बढ़ते दाम केवल रसोई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह पूरे खाद्य बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। यदि यही स्थिति जारी रही, तो आने वाले समय में आम उपभोक्ताओं को खाने-पीने की चीजों पर और अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

ऐसे महंगा हुआ 19 किलो का कमर्शियल सिलेण्डर



तिथि सिलेण्डर की कीमत (रुपए में)
1 दिसम्बर 20251620.50
1 जनवरी 20261731.50
1 फरवरी 20261780.00
1 मार्च 20261830.50
7 मार्च 20261923.00
1 अप्रेल 2026 2118.00