9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सियासी पारा भी दिखा रहा अपना रंग, CM गहलोत के घर में भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने भरी हुंकार

Rajasthan Assembly Election 2023: मारवाड़ में ज्यों-ज्यों गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। सियासी पारा भी अपना रंग दिखा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर में भाजपा के नए अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने हुंकार भरी।
2 min read
Google source verification
bjp_president_cp_joshi.jpg

संदीप पुरोहित
Rajasthan Assembly Election 2023 मारवाड़ में ज्यों-ज्यों गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। सियासी पारा भी अपना रंग दिखा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर में भाजपा के नए अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने हुंकार भरी। अध्यक्ष बनने के बाद पहली जोधपुर आए जोशी ने जनाक्रोश रैली में सधे अंदाज में कार्यकर्ताओं को अगले छह का माह का टारगेट दिया। उन्होंने कहा, अब छह माह तक न तो सोना है और न ही सरकार को सोने देना है। सीधे तौर पर उनका निशाना विधानसभा चुनाव है।

जोशी की अगुवाई में भाजपा ने महाघेराव जनसभा में शक्ति प्रदर्शन कर विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का संकेत दिया। उन्होंने कानून व्यवस्था, बालोतरा में दलित महिला से बलात्कार जैसे मुद्दे उठाकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं से चुनावी रणनीति पर भी मंथन किया। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से जुड़ा संजीवनी प्रकरण भी सुर्खियों में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : बयानबाजी पर प्रभारी रंधावा के तल्ख तेवर, कहा- 'कोई तुर्रम खां है तो अपनी गलतफहमी निकाल ले, नहीं तो मैं निकाल दूंगा'

मुख्यमंत्री गहलोत लगातार शेखावत पर हमलावर है, वहीं को-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनावों में बद्रीराम जाखड़ व दिव्या मदेरणा की सियासी अदावत चर्चा में रही। भोपालगढ़ में दिव्या और जाखड़ समर्थक आमने-सामने हो गए। दिव्या की कार के कांच तोड़ दिए गए। दिव्या की ओर से पूर्व सांसद जाखड़ पर धमकी और मारने जैसे गंभीर आरोप भी चर्चा में रहे। जाखड़ ने पलटवार भी किया और आरोपों को निराधार बताया।

पाली में विधानसभा चुनाव की निकटता को देखते हुए राजनेता राजीतिक दलों और जनता के बीच अपना प्रभाव बनाने के प्रयासों में जुट गए हैं। सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा ने गत दिनों जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर जालोर, पाली व सिरोही में राजनीतिक हालात की जानकारी दी। नागौर को लेकर भरतपुर में दिया गया अमित शाह का बयान चर्चा में रहा।

शाह ने दो टूक कहा कि नागौर में भाजपा गठबंधन नहीं करेगी। इधर, बालोतरा और बाड़मेर में हत्या के दो मामलों में राजनीति गरमाई। भाजपा नेता सतीश पूनिया भी आए। यह मामला अभी ठण्डा पड़ा ही नहीं था कि असाडी में एक मर्डर के मामले में दो बड़े समुदाय आमने-सामने हो गए। इससे कई नेताओं के पसीने छूट गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग