25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2022 : किसानों के लिए पहली बार बजट, ईसबगोल-जीरे पर फोकस

Rajasthan Budget 2022 : Cm Ashok gehlot ने अपने तीसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। Jodhpur सहित बचे हुए तीन संभागीय मुख्यालय को Smart City के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले केन्द्र सरकार की योजना में जोधपुर, बीकानेर व भरतपुर इस योजना में शामिल नहीं हो पाए थे। पहली बार Agriculture Budget : जोधपुर में जीरा व ईसबगोल इकाइयों को सब्सिडी दी जाएगी

3 min read
Google source verification
Rajasthan Budget 2022 : किसानों के लिए पहली बार बजट, ईसबगोल-जीरे पर फोकस

Rajasthan Budget 2022 : किसानों के लिए पहली बार बजट, ईसबगोल-जीरे पर फोकस,Rajasthan Budget 2022 : किसानों के लिए पहली बार बजट, ईसबगोल-जीरे पर फोकस,Rajasthan Budget 2022 : किसानों के लिए पहली बार बजट, ईसबगोल-जीरे पर फोकस

Rajasthan Budget 2022 : सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मिलट बनेगा, कृषि बिजली कनेक्शन के लिए 22 फरवरी तक जिसने आवेदन किया है वह बिजली कनेक्शन दो वर्ष में जारी होंगे - इसमें नौ साल का बेकलॉग खत्म होगा। दिन में सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी।

अब प्रदेश सरकार अलग से Smart CIty Scheme ला रही है।

सीएम अशोक गहलोत की बड़ी घोषणा : 2004 के बाद लगे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना। प्रतिवर्ष सौ दिवस का काम मिलेगा, मनरेगा की तर्ज पर शहर में। जोधपुर शहर को कई सौगातें भी दी है।
दस लाख हुई चिरंजीवी बीमा में खर्च राशि, पहले यह पांच लाख रुपए थी।
ओपीडी और आईपीडी सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क, किसी प्रकार का खर्च नहीं लगेगा।

जोधपुर शहर को यह मिला बजट में
- जोधपुर में नया केन्द्रीय कॉलेज खुलेगा
- कमला नेहरू अस्पताल जोधपुर में संवर्धन कार्य।
- एमडीएम अस्पताल में कार्डियक लैब।
- जोधपुर में नया डेंटल कॉलेज खुलेगा।
- उदयमंदिर जोधपुर को शहरी स्वास्थ्य केन्द्र
- नवचौकिया अस्पताल को सेटेलाइट क्रमोन्नत किया जाएग
- जोधपुर में एक अतिरिक्त सीएमएचओ बैठेगा

सड़क सुरक्षा
- बर बिलाड़ा जोधपुर को पायटल प्रोजेक्ट के तहत दुर्घटना रहित क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

शिक्षा
- शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक हजार महात्मा गांधी इंग्लश मीडियम स्कूल खुलेंगे
- रेगिस्तानी जिलो जोधपुर सहित पांच जिलो में दौ सौ नए प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे
- जोधपुर में सेखाला शेरगढ़ व भोपालगढ़ में नया कन्या कॉलेज खुलेंगे।
- मौलाना अब्दुल कलाम शिक्षण संस्था में 15 करोड़ रुपए में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, यह सामाजिक समरसता का प्रतीक होगा।
- 42 करोड़ में सुमेर लाइब्रेरी का पुननिर्माण किया जाएगा।

खेल
- आवासीय पैरा खेल एकेडमी भी जोधपुर में खुलेगी।
- राजस्थान स्टेट स्पोर्टस इंसटीट्यूट 15 करोड़ रुपए खर्च हाेंगे।
- स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर भी खुलेगा।

युवा-रोजगार
- राजीव गांधी नॉलेज व इनोवेशन हब खुलेगा। इसमें स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जाएगा।
- महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से प्रयास होंगे। जो महिलाएं घर से काम कर रही है उनके लिए अलग से योजना लाई जाएगी।
- जुलाई 2022 में रीट की नई परीक्षा होगी। 32 हजार से बढ़ा कर 62 हजार पर नए पदों पर भर्ती होगी।

उद्योग
32 नए औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश में : खुडियाला बालेसर में नया औद्योगिक क्षेत्र।
बोरानाडा में मल्टीस्टोरी इंडसट्री कॉम्प्लेक्स खुलेगा। यह ईटी, टैक्सटाइल व अन्य सेक्टर को प्रोत्साहन देगा।
- जोधपुर में इनलैंड ड्राई पोर्ट की स्थापना की जाएगी
- जोधपुर पाली मारवाड़ इंडस्ट्री एरिया में विकास कार्य होंगेे जो कि डीएमआईसी में शामिल है।
- एक हजार करोड रुपए पेट्रो कैमिकल हब पर खर्च होंगे और एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिए जाएंगे।

- जोधपुर नेत्रहीन विकास संसथान को कॉलेज में क्रमोन्नत किया जाएगा
- जोध्पुर में दिव्यांगजनों के लिए विवि की घोषणा
- 400 छात्राओं के लिए जनजातीय आवासीय विद्यालय खोला जाएगा


बिजली-पानी
जवाई बांध तक पानी लाने के लिए उदयपुर के कोटडा में डेम बनेगे और 1200 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

वन व पर्यावरण
जोधपुर सहित पांच शहरों में में 30 करोड़ की लागत से बाॅटेनिकल गार्डन विकसित होंगे
माचिया में बनेगा जैविक केन्द्र
ई वेस्ट डिस्पोजल पॉलिसी लाई जाएगी

पर्यटन
पर्यटन विकास कोष की राशि बढ़ाई - एक हजार करोड़ की राशि की
प्रत्येक जिले में दो-दो पर्यटन स्थल विकसित किए जाएंगे

कानून व्यवस्था
राजस्थान हाइकोर्ट परिसर में बार काउंसिल के लिए आठ करोड़ में भवन

कुड़ी भगतासनी, फलोदी में उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत किया जाएगा