13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो किए वायरल, 6 महीने बाद यूपी से राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rajasthan Crime News: कांस्टेबल बनवारीलाल ने मदरसों और मस्जिदों में वेश बदलकर लगातार मुशर्रफ का पीछा किया और अब उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

2 min read
Google source verification

Rajasthan Crime News: सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटोग्राफ वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी को छह महीने बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दिल्ली, लखनऊ, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में फरारी काटी। पुलिस ने अश्लील फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुशर्रफ पुत्र मंसूर निवासी रणसी गांव पुलिस थाना बिलाड़ा को गिरफ्तार किया है।

गत वर्ष 7 नवंबर को एक महिला ने बोरुंदा पुलिस थाना में उपस्थित होकर बताया कि मुशर्रफ ने उसके मंगेतर को सोशल मीडिया के माध्यम से एडिट किए हुए अश्लील फोटोग्राफ भेजकर सगाई तुड़वा दी। फर्जी आईडी बनाकर उस पर अश्लील सामग्री अपलोड कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद मुशर्रफ की तलाश शुरू की, लेकिन वह घर से फरार हो गया।

एएसआई के खिलाफ बलात्कार का आरोप

वहीं दूसरी तरफ कमिश्नेरट के पुलिस थाना में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पहले पीडि़त महिला आरोपी पुलिसकर्मी के घर में ही किराए पर रहती थी, तब दोनों के मध्य संबंध थे। कुछ समय पहले महिला ने किराए का कमरा खाली कर दिया। इसके बाद दोनों में खट-पट रहने लग गई। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार को पुलिसकर्मी ने उसके घर पर कोई नहीं होना बताकर उसे घर पर बुलाया। जब वह उसके घर गई तो घर के सभी लोग मौजूद थे। घरवालों ने महिला के साथ मारपीट की और यौन प्रताड़ित भी किया। इस दौरान बलात्कार भी किया गया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में तालिबान जैसा मामला.. युवती को उठा ले गए दरिंदे, किया गैंगरेप, फिर तलवार से काटी युवती की अंगुलियां और अंगूठा, शरीर पर दिए ऐसे जख्म..