12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: बाबूसिंह के बूथ पर 90.32 प्रतिशत वोटिंग, किसनाराम-भैराराम के बूथ पर 89 फीसदी

Rajasthan Election 2023: ग्रामीण क्षेत्रों में जनता अपने नेता को काफी पसंद करती है। अगर उसके घर के बूथ पर ही यदि ताबततोड़ वोटिंग हुई है तो इसके कई मायने हैं। जनता ने एक साथ इतनी बड़ी संख्या में वोट डाला है तो या तो वह परिवर्तन चाहती है या फिर घर में उसके नेता को काफी पसंद करती है।

2 min read
Google source verification
rajasthan_election.jpg

ग्रामीण क्षेत्रों में जनता अपने नेता को काफी पसंद करती है। अगर उसके घर के बूथ पर ही यदि ताबततोड़ वोटिंग हुई है तो इसके कई मायने हैं। जनता ने एक साथ इतनी बड़ी संख्या में वोट डाला है तो या तो वह परिवर्तन चाहती है या फिर घर में उसके नेता को काफी पसंद करती है। शेरगढ़ से पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी बाबूसिंह राठौड़ के बूथ पर 90.32 प्रतिशत, लोहावट से विधायक व कांग्रेस से प्रत्याशी किसनाराम बिश्नोई के बूथ पर 89 प्रतिशत और ओसियां से भाजपा प्रत्याशी भैराराम सियोल के बूथ पर भी करीब 89 प्रतिशत मत पड़े।


बिलाड़ा : गर्ग और कटारिया के बूथ पर जागरुकता बराबर
यहां भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल गर्ग के बूथ संख्या 238 पर 998 वोट में से 770 वोट पड़े और 77.15 वोटिंग हुई। कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल कटारिया के बूथ पर अच्छी जागरूकता देखने को मिली। यहां 1175 में से 884 वोट पड़े, मतदान प्रतिशत 75.23 प्रतिशत रहा।

शेरगढ़ : बाबूसिंह के बूथ पर बना रिकॉर्ड
शेरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी बाबूसिंह का वोट विधानसभा क्षेत्र के ही भाग संख्या 10 पर लगता है, वहां 858 में से 775 वोट पड़े, यानि मतदान 90.32 प्रतिशत हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी मीना कंवर का वोट उनके क्षेत्र में नहीं लगा। वे लोहावट के भाग संख्या 52 की वोटिंग लिस्ट में हैं, वहां मतदान प्रतिशत 69.02 प्रतिशत रहा।

ओसियां : दिव्या ने नहीं दिया खुद को वोट
ओसियां से भाजपा प्रत्याशी भैराराम सियोल के बूथ संख्या 214 पर 88.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 1028 वोट में से 914 वोट पड़े। दिव्या मदेरणा ने खुद को मतदान नहीं किया। उनका वोट लोहावट सीट के भाग संख्या 207 पर लगता है। यहां 1111 में से 792 वोट पड़े, मतदान प्रतिशत 71.28 प्रतिशत रहा।

भोपागलढ : सभी प्रत्याशियों के घर में कम वोटिंग
भोपालगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गीता बरवड़ का वोट खुद को नहीं लगता। उनका बूथ शेरगढ़ विधानसभा के भाग संख्या 250 में है। यहां 74.9 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी कमसा मेघवाल ने भाग संख्या 178 पर वोट डाला। यहां 1167 वोट में से 761 वोट पड़े। मतदान प्रतिशत 65.2 प्रतिशत रहा। यहां से रालोपा प्रत्याशी पुखराज गर्ग के बूथ संख्या 156 पर भी सिर्फ 63.4 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 1257 वोट में से 797 वोट पड़े।

लोहावट : बिश्नोई प्रत्याशियों के बूथों पर रिकॉर्ड वोटिंग
लोहावट से कांग्रेस प्रत्याशी किसनाराम ने अपना वोट भाग संख्या 110 पर दिया। यहां वोटिंग प्रतिशत का रिकॉर्ड बना। 88.76 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। 1353 में से 1201 वोट पड़े। रालोपा प्रत्याशी सत्यनारायण बिश्नोई का वोट भाग संख्या 150 पर लगता है। यहां 80.17 प्रतिशत मतदान हुआ। 1217 में से 1019 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी का वोट नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र में लगता है। उन्होंने खुद को वोट नहीं दिया।

फलोदी : पब्बाराम के बूथ पर सबसे कम वोटिंग
फलोदी से भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक पब्बाराम बिश्नोई के बूथ पर सबसे कम वोटिंग हुई। उन्होंने बूथ संख्या 244 पर वोट दिया, जहां सिर्फ 57.24 प्रतिशत वोट पड़े। यहां 1083 में से 620 लोगों ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश छंगाणी का वोट भाग संख्या 222 पर लगता है। यहां 1105 में से 764 लोगों ने वोट डाला। मतदान प्रतिशत 69.14 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Chunav 2023: चुनाव जीतने के दावों के बीच BJP को सता रही सबसे बड़ी टेंशन, जानें नतीजों से पहले क्यों मच रही 'खलबली'?