
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। आम जनता में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। हर कोई लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी देने में जुटा रहा। राज्यभर के विभिन्न कस्बों से ऐसे कई तस्वीरें सामने आ रही है, जो कि हमारे लोकतंत्र की ताकत को दिखा रहे थे। कहीं बुजुर्ग व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे, तो कहीं नवविवाहित जोड़े भी वोट देने के अधिकारी का इस्तेमाल करते नजर आ आए।
इतना ही नहीं फर्स्ट टाइम वोटर्स के चेहरे पर आज अलग की मुस्कान नजर आई। भोपालगढ़ के साथिन गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित बूथ पर बबलू पुत्र परसाराम फेरे लेने के तुरंत बाद मतदान करने पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ लूणी विधानसभा के भाग संख्या 54 कराणी में दूल्हा जीतूगिरी गोस्वामी परिणयसूत्र में बंधने के बाद पारिवारिक रश्म पूरी कर मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि वोट करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, ताकि बेहतर लोकतंत्र का निर्माण हो सके। भावी में दूल्हा दीपक सुथार और पड़ासला खुर्द गांव में दूल्हा माधुराम देवासी व दुल्हन सूरता शादी करके सीधे वोट देने अपने बूथ पर पहुंचे और मतदान किया।
पोलो सेकंड में स्थित मोंटेसरी चाइल्ड सेकेंडरी स्कूल में हाल ही में 23 नवम्बर को नवविवाहित नयापुरा निवासी डॉ. गौरव गहलोत ने शादी के पश्चात स्वयं वोट कर अपनी नवविवाहित जोड़ायत आकांक्षा गहलोत को पोलिंग बूथ नंबर 166 पर मतदान करवा कर लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाई। इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कुछ स्थानों पर ईवीएम में मामूली गड़बड़ी के बाद बदलने की सूचना मिली और फतेहपुर शेखावाटी में पथराव में एक कांस्टेबल घायल सहित छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक चला और शाम छह बजे समाप्त हुआ।
Published on:
25 Nov 2023 07:08 pm
