
विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत जोधपुर जिले में 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें गुरुवार तक कुल 40 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिए। अब दसों विधानसभा में कुल 82 उम्मीदवार चुनावी रण में डटे हुए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फलोदी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय मोहम्मद इलियास, निर्दलीय किरण, आरटीओआरपी से ज्ञानाराम, निर्दलीय विशेक, निर्दलीय कुम्भसिंह, लोहावट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय पुखराज, निर्दलीय विकास, शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय भंवरलाल, ओसियां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय लक्ष्मणसिंह, निर्दलीय देवाराम गहलोत, सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय महेश, निर्दलीय सुरेश कुमार, निर्दलीय शानाज बानो, जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय फिरोज खान, निर्दलीय मोहम्मद हुसैन, सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय रामेश्वर दाधीच, निर्दलीय बिलकिस, निर्दलीय प्रकाशचंद जैन, ऐसपीकेआर से अमीना बानो, निर्दलीय दलपत वैष्णव, निर्दलीय पूजा पारीक, निर्दलीय जितेन्द्र राव, एआरजेपी से यशराज सिंह, लूणी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय कैलाश कुमार, निर्दलीय पप्पूराम मेघवाल, निर्दलीय मदनदास, निर्दलीय श्रवण कुमार सुथार तथा बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय परसराम, निर्दलीय महेन्द्र, निर्दलीय दिनेश कुमार ने अपने नामांकन वापस लिए।
कहां से कितने लोगों ने नाम वापस लिए
फलोदी - 5
लोहावट - 2
शेरगढ़ - 1
ओसियां - 2
सरदारपुरा - 3
शहर - 2
सूरसागर - 8
लूणी - 4
बिलाड़ा - 3
Published on:
10 Nov 2023 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
