राजफैड ने 7 मई को किसानों से बिना पंजीयन शुरू किए ही जोधपुर में लहसुन खरीद शुरू करने के आदेश कर दिए। आदेश में स्पष्ट रूप से 12 मई तक ही खरीद करने के आदेश है। ऐसे में किसान अगर खेत में अस्थाई रूप से भंडारण किए लहसुन की पत्तियों को अलग कर खरीद केंद्र पर बिक्री के लिए तैयार करता है, तो उसे कम से कम 60 मजदूर एक दिन में चाहिए। ऐसे में किसान को एक हैक्टेयर की लहसुन बिक्री योग्य बनाने में 4 दिन लग सकते है। अगर इससे पहले खरीद बंद होती है तो किसान उस पत्तियों से अलग किए लहसुन को 1.2 रुपए किलो भी बाजार में बेचने को मजबूर होगा क्योंकि पत्तियों से अलग करने के बाद लहसुन को किसी भी प्रकार से भंडारण करना सम्भव नही होता है। इस कारण खरीद शुरू करने के आदेश किसानों के लिए न उगलते बन रहै है न निगलते।