
Rajasthan High Court : राजस्थान में तेज गर्मी के प्रकोप बीच राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने ग्रीष्मावकाश के दौरान अधिवक्ताओं को गाउन पहनने से छूट को 3 जून से लागू करने के आदेश में संशोधन करते हुए उसे तत्काल प्रभावी कर दिया है।
रजिस्ट्रार जनरल ने मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट नियम-439 के तहत हाईकोर्ट की मुख्य पीठ तथा जयपुर पीठ के समक्ष पैरवी के दौरान 3 से 30 जून तक अधिवक्ताओं को गाउन पहनने से छूट दी थी।
चूंकि, जिस तिथि से यह छूट प्रभावी होनी थी, उस दौरान हाईकोर्ट में ग्रीष्मावकाश रहेगा। केवल अत्यावश्यक मामलों के लिए अवकाशकालीन पीठ ही कार्यरत रहेगी। अब यह छूट तत्काल प्रभावी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें :
Published on:
30 May 2024 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
