7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: MDM के डॉक्टर ने विषाक्त गोलियां खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाकर ले गए जयपुर

जोधपुर में मथुरादास माथुर अस्पताल के एक डॉक्टर ने विषाक्त गोलियां खा ली। आनन-फानन में डॉक्टर को ग्रीन कोरिडोर बनाकर जयपुर ले जाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur news

मथुरादास माथुर अस्पताल (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

जोधपुर: मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर के पीजी हॉस्टल में शुक्रवार को रेजीडेंट डॉक्टर ने विषाक्त गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। यातायात पुलिस ने ग्रीन कोरिडोर बनाकर एंबुलेंस से उसे जयपुर भेजा।


शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि नागौर के जारोड़ा गांव निवासी डॉ. राकेश बिश्नोई डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज का छात्र है और एमडीएम अस्पताल परिसर में पीजी छात्रावास में रहता है। सुबह उसने हॉस्टल के कमरे में विषाक्त गोलियां खा ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी।

यह भी पढ़ें : पूर्व BJP सांसद के बेटे ने की आत्महत्या, लाइब्रेरी में लगाई फांसी; सामने आई ये वजह


अस्पताल से जयपुर हाईवे तक ग्रीन कोरिडोर बनाया


सहपाठी छात्र ने देखा तो हॉस्टल प्रशासन को अवगत कराया और फिर रेजीडेंट डॉक्टर को एमडीएम अस्पताल की आपातकालीन इकाई ले जाया गया। रेजीडेंट डॉक्टर को जल्द से जल्द जयपुर भेजने के लिए यातायात पुलिस ने अस्पताल से जयपुर हाईवे तक ग्रीन कोरिडोर बनाया। ताकि एंबुलेंस ट्रैफिक में न फंसे और जयपुर तक पहुंच जाए। डांगियावास से आगे बिलाड़ा थाना पुलिस ने ग्रीन कोरिडोर बनाया।