3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारा 40 डिग्री पार, गर्मी से बेहाल हुए लोग

jodhpur news - कुछ ग्रामीण हिस्सों में गिरे छींटे

less than 1 minute read
Google source verification
पारा 40 डिग्री पार, गर्मी से बेहाल हुए लोग

पारा 40 डिग्री पार, गर्मी से बेहाल हुए लोग


जोधपुर. प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी रही। गर्मी ने लोगों को झकझोर कर रख दिया हालांकि कुछ स्थानों पर बरसात भी हुई। मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में नमी के बीच पारा 40 डिग्री को पार कर गया। लोग दिनभर हलकान होते रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने से भीषण गर्मी पडऩे की संभावना है।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। बादलों की आवाजाही के कारण सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने बेहाल किए रखा। दिन चढऩे के साथ उमस बढ़ती गई। शहरवासी पसीना पसीना होने लगे। आसमान से आ रही सूरज की तल्ख धूप ने लोगों का झुलसा दिया। दोपहर में पारा 40.3 डिग्री पर पहुंचा। हवा में आद्र्रता अधिक होने से देर रात गर्मी सताती रही। पिछले सप्ताह पारा चालीस डिग्री से कम था। जोधपुर के कुछ ग्रामीण हिस्सों में बरसात हुई।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 29 व अधिकतम 41.4 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 28.6 व दिन का 41.1 डिग्री रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग