27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान के इस शहर में पहली बार तैनात होगा दुनिया का सबसे एडवांस अटैक हेलीकॉप्टर

Apache Helicopter: बोइंग कम्पनी ने दी जानकारी, कुल 6 हेलीकॉप्टर आएंगे, शेष तीन की डिलिवरी जनवरी 2025 में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 27 Nov 2024, 8:06 AM IST

Apache Helicopter

Apache Helicopter: जोधपुर में आर्मी एविएशन कोर में दुनिया के सबसे एडवांस अटैक हेलीकॉप्टर 64ई-अपाचे की आपूर्ति अगले महीने होने की उम्मीद है। अमरीकी कम्पनी बोइंग दिसम्बर में तीन अपाचे हेलीकॉप्टर देगी। शेष तीन अपाचे जनवरी 2025 में आएंगे। कुल छह अपाचे हेलीकॉप्टर तैनात होंगे। इससे पाकिस्तानी सरहद पर भारत की सुरक्षा मजबूत हो सकेगी।

भारतीय वायुसेना के पास पहले से ही 22 अपाचे हेलीकॉप्टर की स्क्वाड्रन है, जो 2022 तक पूरी हो गई थी। आर्मी के लिए अपाचे हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए फरवरी 2020 में तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान लगभग 800 मिलियन डॉलर में समझौता हुआ था।

समझौते के अनुसार इनकी डिलिवरी मई 2024 में होनी थी, लेकिन बोइंग की सप्लाई चैन में गड़बड़ी आ गई। बोइंग की एरिजोना स्थित फैक्ट्री में अपाचे हेलीकॉप्टर में लगने वाले इंजन, हार्ड पॉइंट, गियर्स, फिन, हथियारों जैसे 22 कम्पोनेंट आसानी से उपलब्ध नहीं होने सेे हेलीकॉप्टर असेम्बल में परेशानी हो रही थी। अब यह दिक्कत दूर हो गई है।

आर्मी पहली बार करेगी संचालन

जोधपुर के पास आर्मी की एविएशन कोर है। अपाचे हेलीकॉप्टर के लिए यहां इस साल मार्च में 451वीं स्क्वाड्रन स्थापित की गई है, जहां 6 अपाचे हेलीकॉप्टर तैनात होंगे। आर्मी पहली बार अपाचे हेलीकॉप्टर का संचालन करेगी। भारतीय वायुसेना ने 2015 में ही अपाचे का ऑर्डर दे दिया था।

दूसरा अटैक हेलीकॉप्टर होगा

अपाचे सेना की रेंज में दूसरा अटैक हेलीकॉप्टर होगा। वर्तमान में एयरफोर्स के पास स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचण्ड है। इसके अलावा एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर रुद्र का सशस्त्र संस्करण भी है। अपाचे दुनिया का सबसे उन्नत मल्टीरोल लड़ाकू हेलीकॉप्टर है, जिसका उपयोग अमरीकी सेना और कुछ अन्य देश करते हैं। भारत अपाचे लेने वाला 16वां देश है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: एयरफोर्स का फाइटर प्लेन MiG-29 क्रैश, जानें क्या रही हादसे की बड़ी वजह

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग