9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक : घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम को गर्दन से दबोच ले गया कुत्ता, अस्पताल में भर्ती

Dog Attack in Rajasthan : ढाई की मासूम बच्ची अपनी पांच साल की बहन के साथ घर क बाहर खेल रही थी। अचानक एक कुत्ते ने हमला किया।
2 min read
Google source verification
rajasthan_dog_attack_latest_news.jpg

Dog Attack in Rajasthan : ढाई की मासूम बच्ची अपनी पांच साल की बहन के साथ घर क बाहर खेल रही थी। अचानक एक कुत्ते ने हमला किया। गर्दन से पकड़कर उसे दबोच ले गया। इसके बाद तीन-चार अन्य कुत्तों ने भी उस पर हमला कर दिया। बच्ची के रोने और बड़ी बहन के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी वहां पहुंचे। घर के अंदर से मां दौड़कर बाहर आई। तब तक कुत्ते बच्ची को बुरी तरह जख्मी कर चुके थे। गंभीर घायल बच्ची का उम्मेद अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बड़ी बहन के साथ खेल रही थी बच्ची
डिगाड़ी के ओम नगर निवासी सवाई सिंह की ढाई वर्ष की बेटी स्वरूप कंवर अपने घर के बाहर बड़ी बहन हनीप्रिया के साथ खेल रही थी। उसकी मां लक्ष्मी के घर के अंदर काम कर रही थी। तभी अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया और स्वरूप कंवर को घसीट ले गया। गनीमत रही कि उसकी पांच साल की बहन बच गई। आस-पास के लोगों ने उसे छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। बच्ची के पिता सवाई सिंह खुद भी बीमारी से ग्रसित हैं। वे मजदूरी करते हैं।

पहले भी कर चुका हमला
परिवार के लोगों ने बताया कि वहां कुत्ते पहले भी तीन-चार बार लोगों पर हमला कर चुके हैं। एक व्यक्ति ने इसे पाला हुआ भी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दो महीने पहले बनाड़ क्षेत्र के केंट स्टेशन के समीप दो स्कूली बच्चे एक पालतू कुत्ते के डर से जान बचाने के लिए भागे और रेलवे पटरियों पर दौड़ने लगे। तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई थी।

परिवार की आर्थिक हालत भी खराब
सवाई सिंह खुद बीमार रहते हैं और बमुश्किल मजदूरी पर जा पाते हैं। उनके चार बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियां संभली ट्रस्ट की मदद से हॉस्टल में रहती हैं और वहीं पढ़ाई कर रही हैं। इसके अलावा दो बेटियां उसके पास रहती हैं। उसकी पत्नी लक्ष्मी भी छोटा-मोटा काम कर घर चलाने में मदद करती है। अब बच्ची के साथ हुए इस हादसे में उपचार में बड़ा खर्च आएगा, ऐसे में परिवार पर परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- गजब का खेल रचा नेवी अफसर…खुद को मरा बताकर 20 साल तक छुपा रहा, पत्नी भी उठाती रही पेंशन, ऐसे सामने आया पूरा मामला

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग