
जोधपुर।
राज्य के टॉप 25 वांछित अपराधियों में शुमार श्यामलाल बिश्नोई पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इस कुख्यात बदमाश की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। गिरफ्त में आने से पहले उसने मंगलवार रात पीछा कर रही पुलिस से बचने के लिए 15 राउण्ड गोलियां दागी। बचने के तमाम जतन किए लेकिन आखिर में वह धरा गया। पुलिस ने भी उस पर 11 राउण्ड फायर किए।
जानकारी के मुताबिक़ पुलिस जाब्ता रात को पांचला गांव से निजी कार में थाने लौट रहे था। रास्ते में उन्हें श्यामलाल के ओसियां में होने का पता लगा। भीकमकोर पहुंचने पर एसयूवी में सवार श्यामलाल सामने से आता दिखा। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो उसने गाड़ी तेजी से भगा ली।
पुलिस के लगातार पीछे लगे होने पर श्याम ने पिस्तौल निकाली और एक के बाद एक पन्द्रह गोलियां चला दी, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जवाब में पुलिस ने भी सरकारी पिस्तौल से ग्यारह राउण्ड फायर किए। इसके बाद भी श्याम भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस ने बुधवार को कावों की ढाणी के एक मकान में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी श्यामलाल राजस्थान के टॉप 25 वांटेण्ड अपराधियो ( wanted criminal )में शामिल है। उसके खिलाफ अपहरण, हत्या, लूट, फायरिंग व आर्म्स एक्ट सहित कुल 23 मामले जिलेभर के विभिन्न थानो में दर्ज है। आरोपी पर कुल 10 हज़ार हजार रूपये का ईनाम भी पुलिस द्वारा घोषित कर रखा है।
Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Lok Sabha Election 2019 Schedule in Rajasthan in Hindi.Jodhpur News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।
Updated on:
04 Apr 2019 11:05 am
Published on:
04 Apr 2019 08:23 am
