14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Tourism : अब नए कलेवर में लुभाएंगे पर्यटन स्थल कायलाना-सुरपुरा

Rajasthan Tourism के नए विकल्प खोलने के लिए आखिरकार राज्य सरकार की रुचि के बाद स्थानीय निकायों ने पहल कर दी है। Jodhpur city के दो प्रमुख जलीय पर्यटन स्थल बनने जा रहे कायलाना व सुरपुरा बांध के लिए नई योजनाएं धरातल पर आने वाली हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Tourism : अब नए कलेवर में लुभाएंगे पर्यटन स्थल कायलाना-सुरपुरा

Rajasthan Tourism : अब नए कलेवर में लुभाएंगे पर्यटन स्थल कायलाना-सुरपुरा

पर्यटन के नए विकल्प खोलने के लिए आखिरकार राज्य सरकार की रुचि के बाद स्थानीय निकायों ने पहल कर दी है। शहर के दो प्रमुख जलीय पर्यटन स्थल बनने जा रहे कायलाना व सुरपुरा बांध के लिए नई योजनाएं धरातल पर आने वाली हैं। Rajasthan Patrika का यह प्रयास है कि पारम्परिक पर्यटन स्थलों के अलावा नए स्थल भी विकसित होने चाहिए। इसी कड़ी में लगातार खबरें भी प्रकाशित की जा रही हैं।

Kaylana Lake के लिए बनेगी डीपीआर

जेडीए कायलाना झील में करवाए जाने वाले कार्यों के लिए डीपीआर बनाने की तैयारी कर चुका है। इसके लिए टैंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसमें झील क्षेत्र में क्या नए कार्य हो सकते हैं। पर्यटकों को किस प्रकार से सुविधाएं दी जा सकती हैं। इस पर एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट ईओआई मांगी गई है।

Surpura में बारादरी होगा आकर्षक

सुरपुरा बांध अपनी वाटर एक्टिविटी के लिए पहले से ही पर्यटकों का आकर्षण बन गया है। लेकिन अब इसे हेरिटेज पर्यटन से भी जोड़ा जा रहा है। रियासतकालीन बारादरी जो कि पिछले कई वर्षों से जीर्ण-शीर्ण पड़ी थी, उसको सुधारा जा रहा है। संरक्षण के साथ ही इसमें आकर्षक लाइटिंग पर अब 61 लाख की राशि खर्च की जाएगी।

सीएम ने हाल ही में दिए निर्देशमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में एक सप्ताह पहले अपने निरीक्षण में सुरपुरा को अधिक आकर्षित बनाने की बात कही है। इसी कड़ी में सुरपुरा में स्क्रेप गार्डन, ग्रीन स्पेस व कैफेटेरिया का विकास किया जा रहा है।

पत्रिका कर रहा लगातार प्रयास

राजस्थान पत्रिका लगातार शहर में नए पर्यटन स्पॉट बने और रोजगार व विकास के नए साधन विकसित हो इस पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में आप भी अपने सुझाव पत्रिका के फेसबुक ग्रुप https://www.facebook.com/groups/924268968245012 में फोटो व वीडियो के साथ भेज सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग