20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

bjp : परिवर्तन का संकल्प पूरा करने में कोई कसर नहीं रखेंगे कार्यकर्ता

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद एक दिवसीय जोधपुर प्रवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने लघु उद्योग भारती सभागार में आयोजित जिला चुनाव प्रबंधन समिति की कार्यशाला में चुनावी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया। साथ ही चुनाव विजय की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

Google source verification

– केन्द्रीय मंत्री शेखावत एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद
– भाजपा जिला चुनाव प्रबन्धन समिति कार्यशाला सम्पन्न
जोधपुर. विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद एक दिवसीय जोधपुर प्रवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने लघु उद्योग भारती सभागार में आयोजित जिला चुनाव प्रबंधन समिति की कार्यशाला में चुनावी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया। साथ ही चुनाव विजय की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

कार्यशाला का आरम्भ मंचासीन अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, जगराम विश्नोई, मनोहर पालीवाल ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची ने किया। कार्यशाला में प्रदेश में सरकार बदलने का संकल्प पूरा करने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुट जाने का आह्वान किया गया।

विशिष्ट वर्ग संवाद

चुनाव घोषणा पत्र के लिए आयोजित विशिष्ट वर्ग संवाद में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर भी शामिल हुए। संवाद कार्यक्रम में विशिष्ट वर्ग संवाद (युवा, महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, श्रम योगी, प्रबुद्धजन, व्यापारी, सम्मिलित हुए। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया और उनसे कार्यक्रम के निमित संकल्प पत्र पर सुझाव लिए गए।