25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: उमस ने छुड़ाएं पसीने, कूलर-पंखे भी फेल

मानसून सुस्त पड़ा, बंगाल की खाड़ी में अभी कोई सिस्टम नहीं बन रहा
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में रविवार को उमस से लोग बेहाल रहे। जोधपुर में दिन का तापमान 42.4 डिग्री पर पहुंचा। उस दौरान वातावरण में आपेक्षिक आर्द्रता 36 प्रतिशत मापी गई। अधिक तापमान और नमी अधिक होने से उमस का असर कहीं अधिक महसूस किया गया। उमस के मारे कूलर और पंखे फेल होते नजर आए। दिनभर पसीने से तरबतर लोगों को रात को भी राहत नहीं मिली।

उधर मानसून भी सुस्त पड़ गया है। Monsoon की अरब सागर शाखा जरूर कुछ सक्रिय है, जिसकी वजह से राजस्थान में नमी पहुंच रही और उमस बढ़ रही है। मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा सुस्त पड़ी है और प्रदेश में Monsoon की बरसात बंगाल की खाड़ी की शाखा ही लाती है। मौसम विभाग IMD ने अगले चार पांच दिन तक बंगाल की खाड़ी में किसी भी सिस्टम से इनकार किया है।

जोधपुर में रात भी गर्म

सूर्यनगरी में बीती रात तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री यानी करीब चार डिग्री अधिक था। रात अत्यधिक गर्म होने से शहरवासी चैन की नींद भी नहीं सो सके। उमस के कारण शरीर रात में भी पसीना-पसीना होता रहा। दिन में पारा सामान्य से 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 42.4 डिग्री रहा था। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही थी, लेकिन उमस के आगे हवा भी बेअसर लग रही थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग