13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD: आसमां से बरसी गर्मी, लगातार 8 दिन से बढ़ रहा पारा

Rajasthan Weather Alert

2 min read
Google source verification
IMD: आसमां से बरसी गर्मी, लगातार 8 दिन से बढ़ रहा पारा

IMD: आसमां से बरसी गर्मी, लगातार 8 दिन से बढ़ रहा पारा

जोधपुर. गर्मी ने दस्तक दे दी है। यह इस बात से भी प्रमाणित हो रहा है कि बीते 8 दिन से जोधपुर के दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही और पारा चालीस डिग्री को पार कर गया है।
लगातार उछलते उछलते गुरुवार को तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस शहर में इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन था। तापमान अधिक रहने और हवा में नमी 20 फीसदी से भी कम रहने की वजह से शहरवासियों के पसीने छूटने लग गए। गर्मी से परेशान लोगों ने अब कूलर शुरू कर दिए हैं। एसी तो पहले ही शुरू हो चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन आंधी-बारिश का मौसम रहेगा। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान अंधड़ की भी आशंका है। आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है।

दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े
सूर्यनगरी में गुरुवार को दोपहर में तापमान 41.2 डिग्री रहा। इस समय हवा में आपेक्षिक आर्द्रता 18 फीसदी रही। इतनी कम नमी और तापमान अधिक होने के साथ पश्चिमी गर्म हवा बह रही थी। वातावरण में शुष्कता के कारण लोगों को गर्मी का अहसास कहीं अधिक हुआ। गर्म हवाओं के थपेड़े से लोग बेहाल हो गए। दोपहर 1 से अपराह्न 4 बजे तक आसमां से आग बरसने जैसी िस्थति हो गई। शाम ढलने के बाद एकदम से तेज हवा शुरू हुई जिससे मौसम कुछ सामान्य हुआ। शहर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री रहा। रातें अधिक गर्म नहीं होने से अभी कुछ राहत है।

कूलर शुरू, शीतल पेय पर जोर
गर्मी तेज होने के साथ ही बीते दो तीन दिन से शहरवासियाें ने अपने घरों में कूलर शुरू कर दिए हैं। होली के बाद से ही गर्मी बढ़ने लगी थी कि लेकिन बीच बीच में बादल व हवा के कारण तापमान चालीस डिग्री से नीचे ही रह रहा था। अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। ठंडे पेय पदार्थ अब पसंद आने लगे हैं।