7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Development: एयरोब्रिज-एलिवेटेड रोड, जल्द मिलेंगी बड़ी सौगातें, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का बड़ा ऐलान

Elevated Road in Jodhpur: जोधपुर के पर्यटन और अवसंरचना विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से लेकर सड़क व रेल नेटवर्क तक, सुविधाओं में लगातार विस्तार से शहर पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है।

2 min read
Google source verification
Gajendra Singh Shekhawat, Jodhpur Airport, Aerobridge, Aerobridge in Jodhpur, Elevated Road, Elevated Road in Jodhpur, Jodhpur News, गजेन्द्र सिंह शेखावत, जोधपुर एयरपोर्ट, एयरोब्रिज, एयरोब्रिज इन जोधपुर, एलिवेटेड रोड, एलिवेटेड रोड इन जोधपुर, जोधपुर न्यूज

एआई तस्वीर

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि जोधपुर हवाई अड्डा प्रदेश का पहला ऐसा हवाई अड्डा बनने जा रहा है, जिसमें छह एयरोब्रिज होंगे। शेखावत ने यहां हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहा कि अब इंतजार समाप्त होने वाला है और काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

टेंडर प्रक्रिया पूरी

एलिवेटेड रोड से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और संबंधित एजेंसी को काम शुरू करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से समय मिलते ही इसका औपचारिक शिलान्यास कराकर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विकास कार्यों का किया जिक्र

पर्यटन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास ने भारत को दुनिया के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों की सूची में अग्रणी बना दिया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की पहली शर्त सुलभ आवागमन है।

पिछले दशक में देश में 1.5 लाख किलोमीटर से अधिक नए नेशनल हाईवे, एक्सप्रेस-वे और सड़कें बनी हैं। 150 से अधिक फंक्शनल एयरपोर्ट्स के साथ एविएशन सेक्टर में एक नई क्रांति आई है। हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क और पूर्ण रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पर्यटकों के अनुभव को सुगम बनाया है।

घरेलू पर्यटन में अभूतपूर्व उछाल

उन्होंने कहा कि 'स्वच्छ भारत मिशन' ने वैश्विक स्तर पर भारत के प्रति नजरिया बदला है। सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सात हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज पर्यटकों का 'ओवरऑल एक्सपीरियंस' पहले की तुलना में कहीं अधिक बेहतर और सुरक्षित हुआ है। आंकड़े साझा करते हुए शेखावत ने कहा कि पिछले एक वर्ष में दो करोड़ से अधिक विदेशी पर्यटक भारत आए। घरेलू पर्यटन में अभूतपूर्व उछाल आया है।

विपक्ष पर साधा निशाना

भारत में 294 करोड़ डोमेस्टिक ट्रिप्स दर्ज की गई हैं, जो दुनिया के किसी भी देश के लिए अकल्पनीय है। देश की अर्थव्यवस्था में प्रगति के कारण लोगों के पास 'डिस्पोजेबल इनकम' बढ़ी है, जिससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ अन्य पर्यटन वर्टिकल्स में भी भारी निवेश और रुचि देखी जा रही है।

शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग केवल राजनीति करते थे, वे आज विकास के इन आंकड़ों को देखकर हैरान हैं। 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की दिशा में पर्यटन क्षेत्र एक बड़ा इंजन साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत पर्यटन के हर वर्टिकल में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl