5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Alert: 10 जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, इस रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Rajasthan Weather Alert: मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

Rajasthan Weather Alert: एक के बाद एक लगातार पश्चिमी विक्षोभों के आने की वजह से मारवाड़ सहित पूरे प्रदेश में बादल, बरसात और तेज हवा का मौसम बना हुआ है। रविवार को नए विक्षोभ की वजह से बादलों की रेलमपेल रही। इससे पूरे सूबे में दिन का तापमान चालीस डिग्री के भीतर रहा। दोपहर में हल्की गर्मी जरूर महसूस हुई, लेकिन भीषण गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी विक्षोभ का असर रहेगा। इस सप्ताह तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने आज अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

बादलों की आवाजाही से मिली राहत

वहीं अलवर में भी हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही। इससे गर्मी के कहर से हल्की राहत मिली है। दिन के तापमान में 2 डिग्री की कमी आई है और रात के तापमान में पिछले दो दिन से वृद्धि हो रही है। गर्मी के प्रभाव से नदी, तालाब और बांधों का पानी सूखने लगा है। इससे आगामी दिनों में पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड सकता है। अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं सूर्यनगरी में रविवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रही। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने लगी, लेकिन तेज हवा चलने से गर्मी का असर तुलनात्मक रूप से कम रहा। दोपहर में तापमान 37.2 डिग्री पहुंचा। बादलों की रेलमपेल के कारण रात को भी तपिश से राहत रही। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

यह भी पढ़ें- World Earth Day 2024: विशेषज्ञों ने बताया दुबई में बाढ़ का कारण, राजस्थान के थार में भी हो सकते हैं ऐसे हालात