13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां भीषण गर्मी का असर देखिए, पानी में उबल-उबल कर मर रही हैं मछलियां, देखें VIDEO

Rajasthan Weather Report: जोधपुर शहर के मंडोर उद्यान में भीषण गर्मी के कारण पानी के कुंड के अंदर मछलियां मर रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather Report

Rajasthan Weather Report: जोधपुर शहर के मंडोर उद्यान में भीषण गर्मी के कारण पानी के कुंड के अंदर मछलियां मर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण पानी उबल रहा है। इस कारण मछलियां मर रही हैं। मंडोर उद्यान में दूर-दूर तक इसकी दुर्गंध आ रही है। ऐसे में यहां घूमने के लिए पर्यटक भी काफी परेशान हो रहे हैं। वहीं मंडोर चौराहे के बाहर दुकानदार भी इस दुर्गंध से परेशान हैं। बता दें कि बीते 8 दिन से आमसां से शोले बरस रहे हैं। गुरुवार को गर्मी चरम पर रही। अधिकांश जगह इस साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। जोधपुर में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा। पड़ोसी फलोदी 48.6 डिग्री के साथ बाड़मेर के बाद दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। अत्यधिक गर्मी ने अब लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। न दिन को चैन मिल रहा है और न ही रात ठंडी हो रही है। बीते आठ दिन से जनता चौबीस घंटे सूरज का प्रकोप झेल रही है।