9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajnath Singh Balesar Visit: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया वादा, बालेसर में जल्द खुलेगा केंद्रीय स्कूल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के पाठ्यक्रम में पन्नाधाय के अध्याय जोड़ने की बात कही
2 min read
Google source verification
rajnath_singh_balesar_visit_6.jpg

बालेसर /जोधपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए शेरगढ़ बालेसर में पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय खुलवाने का आश्वासन दिया। राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए उनकी लाचारी बताते हुए कहा कि राजीव गांधी ने स्वीकार किया था कि केंद्र से 100 भेजते हैं, लेकिन जनता तक मात्र 15 रुपए ही मिलते हैं। भ्रष्टाचार की जड़े मजबूत होने से पूर्व प्रधानमंत्री ने भी लाचारी व्यक्ति थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के पाठ्यक्रम में पन्नाधाय के अध्याय जोड़ने की बात कही और उदयपुर में कन्हैया वाली घटना को भी याद किया। रक्षा मंत्री ने विद्युत कटौती एवं विद्युत महंगाई पर जनता से संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें- Rajnath Singh Balesar Visit Live: नहीं उड़ा हेलिकॉप्टर तो इतना बड़ा काफिला लेकर बालेसर पहुंचे राजनाथ सिंह, देखें VIDEO

पूर्व विधायक का माइक छीना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में मंच पर भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता आपस में उलझ पड़े। दरअसल पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौर रक्षा मंत्री से व्यक्तिगत अनुमति लेकर जैसे ही मंच पर बोलने शुरू हुए तो राजनीतिक विरोधी गुट के राणा प्रताप सिंह इंदा, जसवंत सिंह इंदा, सवाई सिंह इंदा और राजेंद्र सिंह इंदा ने विरोध जताया। पूर्व विधायक को बोलने से मना किया। हालांकि पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौर नहीं रुके तो राणा प्रताप सिंह इंदा जो भाजपा से पूर्व विधायक मनोहर सिंह इंदा के पुत्र हैं, उन्होंने पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ का माइक छीन लिया।

यह भी पढ़ें- Rajnath Singh Balesar Visit: बालेसर में गरजे रक्षामंत्री, कहाः भाजपा सिर्फ वादे नहीं बल्कि उन्हें पूरा भी करती है


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, जिला अध्यक्ष देहात मनोहर लाल पालीवाल सहित भाजपा नेताओं ने स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की। इसके बाद पूर्व विधायक को बोलने से मना किया जब पूर्व विधायक वापिस अपने सीट पर आकर बैठे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बोलने का इशारा किया तब पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौर ने फिर से भाषण दिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग