10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

rajshiksha: सरकार की इंग्लिश मीडियम स्कूल के बाहर बच्चों व अभिभावकों का प्रदर्शन

  रोष में पैरेंट्स

Google source verification

जोधपुर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजेएस के इंग्लिश मीडियम बनने व हिंदी मीडियम के बच्चों का प्रवेश न होने से गुस्साए अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन टीसी थमाई जा रही है। अभिभावक राजूदास ने कहा कि स्कूल को दो पारी में नहीं करना चाहते है, स्कूल में बच्चियों को टीसी पकड़वाई जा रही है। पन्द्रह दिन से बच्चे घर पर बैठे हैं, उनकी पढ़ाई खराब हो रही है। इस मामले में स्कूल प्रिसिपल रजनी शेखावत ने कहा कि अभिभावकों को लग रहा हैं कि बच्चों को स्कूल से निकाला जा रहा है। जबकि हमने विज्ञप्ति निकाल पैरेंट्स मीटिंग रखी थी। पैरेंट्स को हमने क्लियर कर दिया है और वे संतुष्ट है। स्कूल से चार-पांच सौ मीटर की दूरी पर तीन-चार स्कूल हैं, यहां एडमिशन नहीं हुआ तो वे वहां दाखिला ले सकते हैं। उल्लेखनीय हैं कि बीजेएस स्कूल को दो पारी में करने के लिए राज्य सरकार को शिक्षा विभाग की तरफ से प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। ये स्कूल इंग्लिश मीडियम होने से लॉटरी के माध्यम से यहां बच्चों को प्रवेश दिया गया।