13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rape : सौतेले पिता ने किया मासूम बेटी से बलात्कार

- पीडि़ता के चिल्लाने पर मां जागी, आरोपी घर से भागा

less than 1 minute read
Google source verification

नाबालिग से बलात्कार

जोधपुर.

पुलिस कमिश्नरेट में एक सौतेले पिता ने मासूम पुत्री से ही बलात्कार कर दिया। पीडि़ता के चिल्लाने पर मकान में सो रही मां जागी तो आरोपी भाग गया।

पुलिस के अनुसार साढ़े बारह साल की बालिका को डरा धमकाकर बलात्कार करने के संबंध में एफआइआर दर्ज की गई है। पीडि़ता ने अपने सौतेले पिता पर ही बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि वह रात को मकान में मां के साथ सो रही थी। तब उसका सौतेला पिता आया और डरा धमकाकर पीडि़ता को दूसरे कमरे में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता चिल्लाई तो डराया व धमकाया। बेटी की आवाज सुनकर मां जागी तो आरोपी पिता घबरा गया। वह मौके से फरार हो गया। बाद में पीडि़ता ने मां को पूरी बात बताई। महिला ने पति की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। तब पीडि़ता और उसकी मां थाने पहुंचे व एफआइआर दर्ज कराई। पीडि़ता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल करवाया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त नगेन्द्र कुमार जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीडि़ता की मां की पूर्व में दो शादियां हो चुकी है। अब उसने आरोपी से तीसरी शादी की है और तीन बच्चों के साथ रह रही है।