5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर पुलिस : नाबालिग से दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के बाद जागी पुलिस ने दी यह सीख

बच्चों से खुलकर बात करें, व्यवहार पर नजर रखें

2 min read
Google source verification
Jodhpur,Police campaign,Rape with minor,Rape with minor girl,Gang rape with minor,Jodhpur Hindi news,rape with minor age girl,jodhpur latest news,attempt rape with minor,jodhpur police,teacher rape with minor,jodhpur crime,rajasthan crime news,Rape case in Rajasthan,jodhpur crime news,rape case in jodhpur,

जोधपुर पुलिस : नाबालिग से दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के बाद जागी पुलिस ने दी यह सीख

राइकाबाग हरिजन बस्ती व चौहाबो क्षेत्र में पुलिस ने जागरुकता अभियान

जोधपुर . शहर में गत दिनों तीन बच्चियों से दुष्कर्म होने के बाद पुलिस की ओर से शहर की कच्ची बस्तियों में शुरू किए गए अभियान के तहत रविवार को कई जगह आमजन को ऐसी वारदातें रोकने के लिए जागरूक किया गया। लोगों से आग्रह किया गया कि वे बच्चों से खुलकर बातचीत करें। उनके व्यवहार पर नजर रखें। बदलाव होते ही तुरंत ध्यान दें। उदयमंदिर थाना पुलिस की ओर से राइकाबाग स्थित वाल्मिकि बस्ती में शाम को आयोजित जागरुकता शिविर में सहायक पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि बच्चों को यौन दुराचारियों से बचाने के लिए परिजन को सजग रहना होगा। परिजन बच्चों से खुलकर बात करें। बच्चे यदि बाहर खेलने जाते हैं तो उनका ध्यान रखें। स्कूल आने-जाने के दौरान या ऑटो चालकों की हरकतों के बारे में बच्चों से पूछते रहें। यदि बच्चे का व्यवहार असहज नजर आता है तो उनसे कारण अवश्य जानना चाहिए। थानाधिकारी राजेश यादव ने क्षेत्रवासियों को पोक्सो अधिनियम व अन्य कानून की जानकारी दी। साथ ही इनसे मिलने वाली सजा के बारे में भी अवगत कराया।
चौहाबो थानाधिकारी देवन्द्र सिंह ने अशोक उद्यान, पाल रोड, मारवाड़ अपार्टमेंट के आस-पास की झुग्गी झोंपडियों में आमजन को जानकारी दी और पेम्फलेट्स भी वितरित किए। उन्होंने कहा यदि घर में कोई बच्चा अचानक डरने लगे या वो तेज चिल्लाकर या दौड़ कर सुरक्षित स्थान पर जाता है तो इसका कारण अवश्य जानना चाहिए। बच्चों को अनजान व्यक्ति के साथ न भेजें, न ही अनजान व्यक्ति से बच्चों को खाने-पीने की वस्तुएं लेने दें। सूर्यास्त के बाद बच्चों को अकेला बाहर न भेजें। बच्चों को खरीदारी के लिए दुकान पर अकेले न भेजें। बच्चों के सामने नशे का सेवन न किया जाए। कच्ची बस्तियों व झोंपडिय़ों में रहने वालों का पुलिस की ओर से सत्यापन भी करवाया जा रहा है।