2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांप ने काटा, झाड़-फूंक के लिए अड़ी रही, आखिर जाना पड़ा अस्पताल

डेढ़ घंटे बाद अस्पताल में इंजेक्शन लगाकर किया जोधपुर रैफर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Manish kumar Panwar

•

Updated: 6 May 2018, 10:12 PM IST

The snake has been sticking

The snake has been sticking

लोहावट. क्षेत्र के हंसादेश गांव में शनिवार शाम एक महिला को किंग कोबरा सर्प ने डस लिया। महिला के परिजन उसे लेकर लोहावट पहुंचे, मगर महिला अस्पताल जाने की बजाय एक थान पर जाकर झाड़-फूंक करवाने पर अड़ गई। उसे जाटावास चौराहा रोड स्थित थान पर ले जाया गया, लेकिन थान के पुजारी ने झाड़-फूंक करने से साफ इनकार करते हुए अस्पताल ले जाने को कह दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद महिला मुश्किल से अस्पताल जाने के लिए राजी हुई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एेहतियातन जोधपुर रैफर किया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद महिला मुश्किल से अस्पताल जाने के लिए राजी हुई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एेहतियातन जोधपुर रैफर किया गया।
उल्लेखनीय है कि लोहावट क्षेत्र में गत वर्ष ९ अप्रेल को एक भोपे द्वारा युवक के गले में जबरन सर्प डालने और सर्प के युवक को डसने से हुई मौत के बाद अब थान पर बैठे पुजारी सर्पदंश मरीजों का झांड-फूंक करने से कतराने लगे हैं।

सर्प को मारकर साथ ले आए

लोहावट तहसील क्षेत्र के हंसादेश गांव में जीवणी पत्नी बंशीलाल भील के हाथ पर किंग कोबरा ने डस लिया। चिल्लाते हुए महिला ने परिजनों को सर्प के डसने की बात बताई। परिजनों ने भी किंग कोबरा सर्प को मारकर एक डिब्बे में बंद कर दिया तथा महिला का उपचार कराने रवाना होते साथ ही ले आए।
पिछले साल भोपे के चक्कर में हुई थी युवक की मौत लोहावट तहसील क्षेत्र के पुलाणियों की ढाणी जाटावास में पिछले साल ९ अप्रेल को एक भोपे ने युवक के गले में जबरन सर्प डाल दिया, जिसने युवक को डस लिया। सर्प डसने के बाद भोपा युवक को अपने थान पर ले गया तथा झाड़-फूंक करने लगा। युवक की तबियत जब बिगडने लगी, तो भोपे ने करीब दो घंटे बाद उसे अस्पताल लाकर छोड़ दिया। समय पर उपचार नहीं मिलने से उस युवक मौत हो गई थी।