1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढि़ये कैसे खतरे की प्याऊ को हटाया गया

- शहर के ह्रदय स्थल सोजती गेट के समीप ट्रांसफार्मर से सटा कर ही प्याऊ शुरू कर दी गई - खबर का असर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Avinash Kewaliya

•

Updated: 21 May 2018, 7:20 PM IST

dangerous,jodhpur news,jodhpur discom news,

- शहर के ह्रदय स्थल सोजती गेट के समीप ट्रांसफार्मर से सटा कर ही प्याऊ शुरू कर दी गई

जोधपुर।
शहर में जनसेवा के नाम पर लोगों की जान के साथ कैसे खिलवाड़ हो रहा है इसका एक उदाहरण हमें देखने को मिला है। एक ही दिन में बिजली के ट्रांसफार्मर के पास पानी की टंकी लगाकर अवैध रूप से बिजली के तार खिंच कर प्याऊ शुरू कर दी गई। इसे जनसेवा बताया जा रहा है लेकिन खास बात यह है कि यह नियमों को ताक पर रख कर किया गया निर्माण लोगों की जान पर खतरा भी बन सकता है। राजस्थान पत्रिका को जब स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले के बारे में बताया तो पत्रिका ने प्रमुखता से हटाया और अब समझाइश से इस खतरे की प्याऊ को हटाकर अन्यत्र शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। डिस्कॉम की टीम ने भी जब मौके पर जाकर देखा तो उन्हें एकाएक विश्वास नहीं हुआ कि ट्रांसफार्मर के इतने समीप कैसे निर्माण हो गया। यह काम एक ही दिन में किया गया इसीलिए अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब खुद प्याऊ लगाने वाले भामाशाह इसको सुरक्षित रूप से दूसरी जगह लगाने को सहमत हो गए हैं।

शहर के सोजती गेट के समीप एक बिजली के ट्रांसफार्मर परिसर में ही लगी प्याऊ को डिस्कॉम टीम ने हटा दिया। स्थानीय लोगो की शिकायत और राजस्थान पत्रिका द्वारा मामला उठाये जाने के बाद यह करवाई हुई। सोजती गेट पुलिस चौकी के सामने डिस्कॉम के ट्रांसफार्मर की सुरक्षा फेंसिंग में ही प्याऊ लगा दी गई थी। यहा बिजली कनेक्शन भी अवैध किया हुआ था। बिजली के तारो के पास पानी टंकी लगाने से हादसे का खतरा भी बना हुआ था। पत्रिका द्वारा मामला उठाये जाने के बाद ट्रांसफार्मर परिसर में लगी पानी की टंकी को हटाया गया है। साथ ही यहाँ लिया गया अवैध बिजली कनेक्शन भी हटाया गया है।
एक ही दिन में हुआ काम
राजस्थान पत्रिका ने जब मामला उठाया तो इस पर तुरंत जांच की गई। डिस्कोम टीम ने पाया कि यह निर्माण एक ही दिन में किया हुआ था। डिस्कोम के कनिष्ठ अभियंता तन्मय भाटी ने बताया कि डिस्कोम ने इस पर तुरंत कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि आगे वैध कनेक्शन के लिए लोगो को बोल दिया गया है।