वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. नेपाली बाबा की 29वीं बरसी के उपलक्ष्य में तखतसागर स्थित संतों की तपोभूमि सिद्धनाथ दादा दरबार में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव के प्रथम दिन मंगलवार शाम समूचा परिसर मानस की चौपाइयों से गूंज उठा। सुबह 7.30 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। नेपाली बाबा के समाधि स्थल पर आकर्षक फूल मंडली सजाई गई। मन्दिर के प्रवक्ता कैलाशचन्द्र ने बताया कि धार्मिक महोत्सव में बुधवार सुबह 5 बजे आरती के बाद अखण्ड दादा रामधुन और सुबह 9 बजे अखण्ड रामायण पाठ की पूर्ण आरती हुई। सिद्धनाथ मन्दिर में गादीपति मुनिश्वर गिरि के सानिध्य में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गणपति पूजन, रुद्राभिषेक व पादूका पूजन किया जा रहा है। शाम 5 बजे से भंडारा और 7 बजे शृंगार आरती होगी।