जोधपुर. सडक़ किनारे रोशनी के लिए लगाए गए विद्युत पोल इन दिनों जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते राहगीरों व वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब बन सकते हैं। शहर में बासनी डीजल शेड रोड, रीको औद्योगिक क्षेत्र, एम्स रोड सहित कई जगहों पर इन दिनों विद्युत पोल देखरेख के अभाव में झुक चुके हैं। कई पोल तो जमीन पर भी गिर चुके हैं, लेकिन उन्हें ठीक कर पुन: लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग उदासीन बना हुआ है। यहां लगभग ७० से अधिक पोल झुके हुए हैं। इतना ही नहीं कनेक्शन केबल भी जमीन में डालने के बजाय खुली पड़ी होने व नंगे तारों से बारिश के समय करंट का खतरा भी मंडरा रहा है।