26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Accident: जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, BJP के पूर्व विधायक के बेेटे की मौत

Jodhpur Road Accident: राजस्थान के जोधपुर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे की मौत हो गई। हादसा देर रात जोधपुर में पाल रोड पर नहर चौराहे के पास हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 15 Mar 2025, 5:15 PM IST

Jodhpur-road-accident-1

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे की मौत हो गई। हादसा देर रात जोधपुर में पाल रोड पर नहर चौराहे के पास हुआ। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार डिवाइडर तोड़कर सड़क पर दूसरी ओर चली गई।

पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त कार में शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत का बेटा निपुण राज सिंह और उसका दोस्त पार्थ राठौड़ सवार थे। दोनों कार से चौपासनी की तरफ जा रहे थे। तभी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में पाल रोड पर रात करीब 12 बजे हादसा हो गया।

हादसे के वक्त स्पीड में थी कार

माना जा रहा है कि हादसे के वक्त कार स्पीड में थी। ऐसे में कार अनियंत्रित होकर एक फीट ऊंचे डिवाइडर को पार कर सड़क पर दूसरी तरफ चली गई थी। हादसे में निपुण राज सिंह (26) और उसका दोस्त पार्थ राठौड़ (25) बुरी तरह घायल हो गया। वहीं, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही चौपासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पूर्व विधायक के बेटे निपुण राज सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। वहीं, उसके दोस्त का अस्पताल में उपचार जारी है। सीएचबी थाना प्रभारी ईश्वर चंद पारीक इस हादसे की जांच कर रहे है।

यह भी पढ़ें: मातम में बदलीं होली की खुशियां, पिता-बेटी की दर्दनाक मौत

पूर्व विधायक के बेटे के निधन से दौड़ी शोक की लहर

बता दें कि निपुण राज सिंह शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे थे। वे मूल रूप से जैसलमेर जिले के सत्तो गांव के रहने वाले थे। उनके पिता भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में पूर्व विधायक के बेटे के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीजेपी कार्यकर्ता सहित उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जानलेवा हमले में युवा कांग्रेस नेता की मौत, आईसीयू में उपचार के दौरान तोड़ा दम