1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर : सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें देख हुआ चालक का ध्यान भंग, ट्रॉली सहित पलटा ट्रैक्टर

शराब से भरी बोलेरो केम्पर व मिनी ट्रक की टक्कर में सड़क पर बिखरी थी शराब की बोतलें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sawaisingh Rathore

•

Updated: 17 May 2018, 10:35 PM IST

Road Accident In Jodhpur : Scattered Wine bottles On The Road

Scattered Wine bottles On The Road

आगोलाई/बासनी (जोधपुर).

जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग संख्या 125 पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें देख एक ट्रैक्टर चालक का ध्याना भंग हो गया। इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरा। दरअसल बुधवार रात बारह बजे बाद झंवर थानान्तर्गत पूनिया की प्याऊ व मेघलासिया के बीच स्थित ग्वारगम की फैक्ट्री के पास एक बोलेरो केम्पर को पीछे से आ रही मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में जोधपुर से बालेसर की ओर जा रही बोलेरो केम्पर में भरी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गई तथा केम्पर सड़क के पास नीम के पेड़ से जा टकराई। बोलेरो में भरी शराब किसी ठेके की बताई जा रही है। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन गनिमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। घटना के कुछ मिनट बाद जोधपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर चालक के घटना को देखने के प्रयास में ट्रेक्टर टॉली ने नियंत्रण खो दिया। इससे धान के कट्टों से भरी ट्रॉली ट्रेक्टर सहित सड़क के पास खाई में पलट गई। ट्रॉली में भरे कट्टे सड़क के आस-पास बिखर गए। टैक्ट्रर ट्रॉली में सवार बाल-बाल बच गए। हाइवे पट्रोलिंग टीम व झंवर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर क्षतिग्रस्त वाहन व बिखरी शराब की पेटियों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की।

एक अन्य हादसे में लोडिंग टैक्सी की चपेट में आने से खलासी की मौत
जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग संख्या 125 पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे झंवर थानान्तर्गत बम्बोर दर्जियान गांव के बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति की टैक्सी के चपेट में आने से मौत हो गई। जोधपुर की ओर आ रहे ट्रेलर को चालक ने चाय-पानी के लिए साइड में खड़ा किया। इस दौरान खलासी ट्रेलर के टायरों में फंसे कंकर निकालने लगा। तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक लोडिंग टैक्सी ने खलासी को चपेट में ले लिया। जिससे खलासी नवाब खां 22 पुत्र ममे खां निवासी बड़ी ढाणी बाप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरन्त बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैक्सी चालक ने खलासी को टक्कर मारने के बाद टैक्सी भगा दी। ग्रामीणों के पीछा करने पर घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर बीस मील बस स्टैंड के पास चालक टैक्सी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची झंवर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पुलिस की चेतक गाड़ी से एमडीएम अस्पताल मोर्चरी भेजा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर यातायात व्यवस्था सुचारू की। हैड कॉस्टेबल महेन्द्रसिंह ने बताया कि मृतक के चाचा आमदीन की रिपोर्ट पर टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप कर जांच शुरू की।