1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह गैंग जोधपुर में इस बड़ी वारदात को देने वाली थी अंजाम, साजिश करते हुए धरी गई

डकैती की साजिश रच रहे गिरोह को पकड़ा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Chen Raj

•

Updated: 11 Jan 2018, 10:47 AM IST

robbery in jodhpur

robbery gang, robbery gang arrested, robbery in jodhpur, theft in jodhpur, Crime in Jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने बुधवार रात को झंवर रोड स्थित मकान पर दबिश देकर पांच जनों के एक गिरोह को पकड़ा। यह गिरोह डकैती की साजिश रच रहे थे। उनके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, देशी कट्टा, छुरा, लाल मिर्च पाउडर बरामद किया है।

पुलिस कमिश्नर जोधपुर अशोक राठौड़ ने बताया कि मुखबिर से इत्तला मिली कि सूने निर्माणाधीन मकान में कुछ युवक डकैती की साजिश रच रहे हैं। इस पर डीसीपी समीरकुमार सिंह के नेतृत्व में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह व बासनी थानाधिकारी राजेश यादव के विशेष दल ने दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने अवैध पिस्टल, देशी कट्टा, कारतूस, छुरा व मिर्ची पाउडर बरामद किया। मकान से बंदली गांव बीकानेर निवासी श्रवणसिंह पुत्र श्री लक्ष्मणसिंह , माताजी का मंदिर सुभाषपुरा बीकानेर निवासी अमित गोदारा पुत्र प्रेमकुमार जाट, सारण नगर जोधपुर निवासी भरत पारीक पुत्र प्रेमसुख, पूगल बीकानेर निवासी राजूसिंह भाटी पुत्र किशनसिंह राजपूत व आसोप भोपालगढ़ निवासी लोकेन्द्रसिंह पुत्र भवानीसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई।

रातानाडा क्षेत्र में करनी थी डकैती


थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरोह ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने रातानाडा शिव मंदिर क्षेत्र में एक व्यक्ति के यहां डकैती करने की साजिश रची थी। यह व्यक्ति कौन है, इस बारे में पुलिस पता कर रही है। गिरोह के आरोपियों के खिलाफ जोधपुर व बीकानेर के विभिन्न थानों में लूट, नकबजनी व चोरी के मामले दर्ज है। उनसे पूछताछ जारी है। अन्य वारदातों का खुलासा भी हो सकता है।

यह भी रहे कार्रवाई में शामिल

कार्रवाई में बासनी, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी के अलावार चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के उप निरीक्षक गणपतलाल, प्रहलाद सिंह, हैड कांस्टेबल शकील खां, लूणाराम, कांस्टेबल स्वरूपाराम, जब्बर सिंह, भागीरथ सिंगड, कन्हैयालालख् बजरंगलाल, शैलेन्द्र सिंह, बासनी थाने का एएसआई जगदीश सिंह, हैड कांस्टेबल तेजाराम, कांस्टेबल मजीद खां, नरसिंहराम व जयसिंह शामिल थे।